{"_id":"6170371d3ffd7d126d196bd2","slug":"bike-rider-robbed-1-80-lakh-from-a-customer-service-center-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुरः दिनदहाड़े ग्राहक सेवा केंद्र से 1.80 लाख लेकर बाइक सवार लुटेरे हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुरः दिनदहाड़े ग्राहक सेवा केंद्र से 1.80 लाख लेकर बाइक सवार लुटेरे हुए फरार
Wed, 20 Oct 2021 09:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 20 Oct 2021 09:04 PM IST
सार
ग्राहक सेवा केंद्र से 1.80 लाख रुपए बाइक सवार फरार हो गए। संचालक शोर मचाते हुए उनके पीछे दौड़ा और बाइक स्टार्ट कर लुटेरों का पीछा करने की कोशिश की पर वे भाग निकले।
विज्ञापन
लूट की घटना के बाद पीड़ित से पूछताछ करते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र में तलवल मोड़ स्थित यूनियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से बाइक सवार तीन उचक्के बुधवार को एक लाख 80 हजार रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। एसपी रामबदन सिंह ने घटनास्थल पर जा कर छानबीन की।
विज्ञापन
सहेड़ी गांव निवासी अवकाश बिंद की तलवल मोड़ के पास हाईवे किनारे यूनियन बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र है। वह सुबह करीब 10 बजे ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचे और बैग में रखे एक लाख 80 हजार रुपये काउंटर पर रखकर अन्य कार्य में व्यस्त हो गए। कुछ देर बाद एक बाइक पर तीन युवक आए। एक केंद्र के बाहर बाइक स्टार्ट कर खड़ा था। जबकि दो अंदर घुसे और बैग पर नजर लगाए थे। जैसे ही संचालक का ध्यान बंटा, वे बैग लेकर फरार हो गए। संचालक शोर मचाते हुए उनके पीछे दौड़ा और बाइक स्टार्ट कर लुटेरों का पीछा करने की कोशिश की पर वे भाग निकले।
विज्ञापन
पीड़ित ने केंद्र पर लौटकर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित से पूछताछ के बाद पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू कर दी पर कोई सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी के बाद एसपी रामबदन सिंह और भुड़कुड़ा सीओ भी मौके पर पहुंचे। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि लूट का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन