फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike rider injured in accident dies

Ghazipur News: हादसे में घायल बाइक सवार की माैत

Sat, 05 Jul 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bike rider injured in accident dies
मनिहारी। सादात थाने से कुछ दूरी पर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार की शाम चारपहिया वाहन की टक्कर से घायल शादियाबाद थानाक्षेत्र के खड़वा गांव निवासी बाइक सवार युवक की शनिवार को वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह डढ़वल रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक बाइक सहित हवा में उछलकर दूर जा गिरा था। इससे सिर और पैर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

शादियाबाद थानाक्षेत्र के खड़बा गांव निवासी योगेंद्र राम (41) सादात थानाक्षेत्र के डढवल गांव रिश्तेदारी में गए थे। शाम को घर वापस आ रहे थे। सादात थाने से कुछ दूरी पर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में योगेंद्र बाइक के साथ हवा में उछलकर जा गिरे। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहयोग से उन्हें सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि इलाज के दौरान शनिवार को सुबह योगेंद्र की मौत हो गई। मृतक के दो बेटे व दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बेटे और एक बेटी की शादी हो गई है। छोटी बेटी गुड़िया ने बताया कि पापा घर आ रहे थे। तभी सूचना मिली कि वह दुर्घटना में घायल हो गए हैं। पत्नी हीरावती और परिजनों के रोने-बिलखने से दरवाजे पर भीड़ जुट गई। सादात थानाध्यक्ष वागीश विक्रम ने बताया कि मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। चार पहिया वाहन और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed