फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   bike rider headmaster died in road accident

Ghazipur News: बाइक सवार प्रधानाध्यापक की सड़क हादसे में मौत

Wed, 14 Dec 2022 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
bike rider headmaster died in road accident
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के महुलिया गांव के पास मंगलवार की शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार प्रधानाध्यापक की मौत हो गई।
विज्ञापन

वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र के उगापुर गांव के रामविलास यादव (42) शाम को अपने एक मित्र के यहां से वैवाहिक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। वाराणसी- गोरखपुर हाइवे पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में प्रधानाध्यापक रामविलास बाइक सहित सड़क गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इसी दौरान क्षेत्र में गश्त करते सैदपुर कोतवाल शिव प्रताप वर्मा की घायल पर नजर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपने वाहन से घायल रामविलास यादव को सैदपुर सीएचसी भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रामविलास यादव वाराणसी जनपद के चोलापुर खंड शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत एक प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की खबर सुनते ही उनके परिजनों सहित माता धुनिया देवी, पत्नी निशा यादव, बच्चे आर्यन और अरुण सैदपुर कोतवाली पहुंचे। जहां उनके शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सैदपुर कोतवाल शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि मृतक के छोटे भाई प्यारे लाल की तहरीर पर वाहन नंबर और अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed