{"_id":"63e9367137c823783d069c73","slug":"bike-rider-dies-due-to-vehicle-collision-ghazipur-news-vns6982196192-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: वाहन के धक्के से बाइक सवार अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: वाहन के धक्के से बाइक सवार अधेड़ की मौत
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के रेवसा हाइवे के पास शनिवार को देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर कोतवाली के लार्ड माता चर्च निवासी फादर अजय कुमार (50) शनिवार को अपनी बाइक से वाराणसी से गाजीपुर आ रहे थे। नंदगंज के रेवसा हाइवे के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल अजय को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया, जहा उनकी मौत हो गई।
इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, अभी परिजन के तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।