फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike rider dies after being hit by truck

ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 14 Jan 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by truck
नन्दगंज के फतेउल्लाहपुर में ट्रक के चपेट में आने से युवक की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर स्थित पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार की देर रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तुफानी बिंद (32) की मौत हो गई। वह बहन के यहां खिचड़ी पहुंचा कर लौट रहा था।
विज्ञापन

सोंठी बरठीं गांव निवासी तुफानी बिंद (32) कासिमाबाद कोतवाली के बौरी गड़री गांव निवासी बहन के घर मकर संक्रांति पर सामान पहुंचाने बाइक से गया था। वहां से वह देर शाम बाइक से घर वापस आ रहा था। वह फतेहउल्लाहपुर में पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भरवाने के बाद रोड क्रास कर रहा था। इसी दौरान वह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना रजादी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र नाथ सिंह को दी। मौके पर पहुंचे चौकी ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इधर पत्नी अनीता और मां प्रभावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक दो भाइयों में छोटा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता लालमुनी बिंद की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त, युवक बाल-बाल बचा
सुहवल। नगर कोतवाली क्षेत्र के हमीद सेतु पर शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई जबकि बाइक सवार बाल-बाल बच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानिया कोतवाली के देवरिया अमित श्रीवास्तव (30) रिश्तेदारी से बाइक पर एक बोरी में सामान लेकर घर जा रहे थे। इसी दौरान वह हमीद सेतु पर बाइक खड़ी करके किसी से बात करने लगे। इधर जिला मुख्यालय की ओर तेज आ रही ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित हो गई और बाइक से टकरा गई। ट्रैक्टर बाइक के ऊपर चढ़ गया। हादसे में युवक बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद सेतु पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। काफी मशक्कत के करीब दो घंटे बाद 11.30 बजे आवागमन सुचारु रूप से बहाल हो सका। रजागंज चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर- ट्राली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया। युवक के तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed