फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   bike protest

सर्राफा कारोबारियों ने निकाला बाइक जुलूस

Sun, 03 Apr 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 03 Apr 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
उत्पाद शुल्क के विरोध में 4 अप्रैल को प्रस्तावित जिला बंद के समर्थन के लिए सर्राफा कारोबारियों ने रविवार को शहर में बाइक जुलूस निकालकर अन्य व्यापारियों से सहयोग मांगा। बंद को सफल बनाने की उन्होंने अपील की।
विज्ञापन


बंद को सफल बनाने के लिए सर्राफा व्यापारियों ने बाइक जुलूूस नवाब साहब फाटक से निकाला। जुलूस चीतनाथ, टाऊन हाल, लाल  दरवाजा, मिश्र बाजार, महुआबाग होते हुए कचहरी पहुंचा। इस मौके पर व्यापारी अशोक अग्रहरी ने कहा कि राजनैतिक पार्टियां चुनाव के वक्त व्यापार की  तरक्की के लिए कई दावे और वादे करती हैं लेकिन सत्ता में आने के बाद वादे भूल जाती हैं। एक्साइज ड्यूटी जैसे शुल्क लगाकर व्यापारियों का शोषण करती हैं।  आने वाले चुनाव में राजनैतिक  पार्टियों को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


संगठन के संरक्षक जवाहर लाल वर्मा  ने कहा कि केंद्र सरकार को नींद से जगाने के लिए 5 अप्रैल को वाराणसी में  पूर्वांचल रैली का आयोजन पूर्वांचल सर्राफा एक्शन कमेटी की ओर से किया गया  है। इस रैली को सफल बनाने के लिए जिले से करीब एक हजार स्वर्णकार और  सर्राफा व्यापारी भाग लेने वाराणसी पहुंचेंगे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार  मंडल के जिलाध्यक्ष अबू फखर खां ने एक्साइज ड्यूटी के विरोध में 4 अप्रैल  को होने वाले जिला बंद को समर्थन देते हुए पूरा सहयोग देने की बात कही। बाइक  जुलूूस में आकाशद्वीप, अतीक अहमद राईनी, यूनुस अहमद,  प्रिंस अग्रवाल, फैजान अहमद, सुधीर केशरी, अजीत वर्मा आदि मौजूद रहे।  अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद और संचालन महामंत्री संतोष कुमार वर्मा ने किया।    
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed