फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bhriabad market turmoil, smashed Gumtian

बहरियाबाद बाजार में उपद्रव, तोड़ी गुमटियां

Fri, 14 Aug 2015 12:43 AM IST
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 14 Aug 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bhriabad market turmoil, smashed Gumtian
सैदपुर-चिरैयाकोट मार्ग के किनारे स्थानीय बाजार में बुधवार की देर रात अराजकतत्वों ने जमकर उपद्रव मचाया तथा दर्जनभर के करीब गुमटियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जायजा लेने के
विज्ञापन


बाद कई स्थानों पर दबिश दी। इस घटना के विरोध में लामबंद हुए व्यापारियों ने अपनी दूकानें बंद कर जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए थाने गए जहां आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। थानाध्यक्ष ने व्यापारियों को कार्रवाई का
विज्ञापन


आश्वासन देकर शांत कराया। दोपहर तक बंदी के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। एसओ ने बताया कि इस मामले में पांच नामजद व छह अज्ञान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में कबीरपुर निवासी बृजेश सिंह को
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार कर लिया है। बहरियाबाद बाजार में सैदपुर चिरैयाकोट मार्ग के किनारे कब्रिस्तान की जमीन पर रखी गई गुमटियों और तीन छप्परों को कुछ अराजक तत्वों ने बुधवार की देर रात क्षतिग्रस्त कर दिया था। तोड़फोड़ करने वाले

गुमटियों में रखे नकद रुपये और सामान भी उठा ले गए। इस घटना में गुड्डू कुरैशी, अब्दुल कुरैशी, अब्बास कुरैशी, सद्दाम कुरैशी, जाबिर कुरैशी, मुख्तार कुरैशी की साइकल मरम्मत की दूकान, तौफीक और गुलबहार की सैलून की दूकान,

महुआबारी निवासी राधे की जूता चप्पल मरम्मत की दूकान सहित तीन झोपड़ियां क्षतिग्रस्त की गई हैं। इसकी जानकारी होने पर सैकड़ों लोग रात में ही बाजार में पहुंच गए तथा इसकी सूचना थाने में दी। जानकारी होने पर थानाध्यक्ष

बहरियाबाद शिवकुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। रात में पुलिस ने फौलादपुर, उकरांव, भरतरा आदि गांवों में छापेमारी की लेकिन कोई आरोपी पकड़ा नहीं जा सका। गुरुवार की सुबह बड़ी संख्या में व्यापारियों ने घटना के

विरोध में अपनी दूकानें बंद रखीं। व्यापारियों ने पूरे बाजार में नारेबाजी के साथ जुलूस निकाल थाने पहुंचे तथा आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। थानाध्यक्ष ने व्यापारियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें


शांत कराया। कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अजय सहाय, नेसार अहमद, अब्दुल खालिक, शिवनाथ राम, श्यामसुंदर जायसवाल, नवाज अहमद, सलीम अंसारी, श्यामनारायण, राणा यादव, दानिश अनवर आदि शामिल थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed