{"_id":"62f3f00a023b3a3bf96cd186","slug":"bhoomi-poojan-of-kendriya-vidyalaya-will-be-done-in-three-years-ghazipur-news-vns668643185","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय का भूमि-पूजन, तीन साल में बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विद्यालय का भूमि-पूजन, तीन साल में बनेगा
विज्ञापन
रेलवे ट्रेनिंग सेंटर के पीछे केंद्रीय विद्यालय भवन के लिए बुधवार को भूमि-पूजन किया गया। अफीम फैक्ट्री की खाली पड़ी छह एकड़ जमीन पर करीब 40 करोड़ की लागत से दोगुनी क्षमता के नये केंद्रीय विद्यालय भवन का निर्माण होगा। लोक निर्माण विभाग को तीन साल में तैयार कर हैंडओवर करना है।
कार्यदायी संस्था को छह एकड़ जमीन में विद्यालय का भवन, आवास, इनडोर और आउटडोर खेल मैदान बनाना है। नये भवन के एक कमरे में कम से कम 50 बच्चों की बैठने की व्यवस्था होगी। एक कक्षा के लिए दो कमरे रहेंगे जिसमें कुल 80 बच्चे पढ़ाई कर सकेंगे। इसके अलावा साइंस, आर्ट्स और कामर्स के छात्रों की कक्षाएं पूरी क्षमता से संचालित होगी। जिससे जनपद के सैकड़ों छात्रों को इसका लाभ मिल सकेगा। केंद्रीय विद्यालय प्रशासन का कहना है कि नये भवन में विद्यालय दो पाली में चलेगा। इसी लिहाज से इसका निर्माण होगा। दो साल में विद्यालय का ढ़ांचा बनकर तैयार होना है और तीसरे साल में बाकी काम पूरा कर इसे हैंडओवर कर दिया जाएगा। पूरे कैंपस को अत्याधुनिक पढ़ाई और खेल सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
मालूम हो कि साल 1986 से अफीम फैक्ट्री कैंपस में अस्थायी तौर पर केंद्रीय विद्यालय का संचालन शुरू हुआ था। जो अब तक पुरानी पड़ी खपरैल और टीन शेड की इमारत में संचालित हो रही है। इसमें 40 बच्चों के बैठने की व्यवस्था है। ऐसे में हर साल यहां प्रवेश के लिए विद्यालय प्रशासन और केंद्रीय विद्यालय बोर्ड पर काफी दबाव रहता है। अब नया भवन बनने के बाद काफी राहत मिलेगी। भूमि-पूजन कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल मुकेश वर्मा, अफीम फैक्ट्री के मैनेजर ओपी राय, लोक अभियोजक और केंद्रीय विद्यालय मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य अनुज राय समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विधि-विधान से भूमि पूजन हो गया। एक महीने के भीतर बाकी जानकारी उपलब्ध होने के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा। तीन साल में केंद्रीय विद्यालय के नये भवन को हैंडओवर करना है।
अनुज राय, केंद्रीय विद्यालय मैनेजमेंट समिति के सदस्य