फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bhola Nath Shukla of Bhadohi will contest MLC elections from SP, four candidates took the form

सपा से एमएलसी चुनाव लड़ेंगे भदोही के भोला नाथ शुक्ल, चार प्रत्याशियों ने लिया पर्चा

Wed, 16 Mar 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Bhola Nath Shukla of Bhadohi will contest MLC elections from SP, four candidates took the form
गाजीपुर। एमएलसी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने भोलानाथ शुक्ल को प्रत्याशी बनाया है। मंगलवार को सपा प्रत्याशी के लिए एक नामांकन पत्र खरीदा गया। इसके अलावा भाजपा के उम्मीदवार विशाल सिंह चंचल के लिए एक और प्रधान संघ के अध्यक्ष मदन सिंह और सदानंद की ओर से एक-एक पर्चा लिया गया। वहीं, विधानसभा चुनाव से पहले भी चंद्रिका और विशाल सिंह चंचल ने एक-एक पर्चा खरीदा था।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी भोला नाथ शुक्ल को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। शुक्ल भदोही जिले के सुरियावां गांव के निवासी हैं। वह साल 2017 में मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। साल 2015 में सुरियावां ब्लाक से प्रमुख का चुनाव भी लड़ चुके हैं। सपा की जिला इकाई ने एमएलसी चुनाव को लेकर पार्टी कार्यालय समता भवन पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित किया। जिसमें सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से सहयोग एवं समर्थन की अपील किया। बैठक में सदर विधायक जैकिशन साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, मुन्नन यादव, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, निजामुद्दीन खां, राकेश यादव, रामलाल प्रजापति, बृजकिशोर यादव, वंशबहादुर कुशवाहा, रामनगीना यादव, चंद्रिका यादव, रमेश यादव, छन्नू यादव, आजाद चाचा, कमला यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed