फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BHMS interns and students demand honorarium on par with MBBS.

Ghazipur News: बीएचएमएस इंटर्न और विद्यार्थी बोले-एमबीबीएस की तर्ज पर मिले मानदेय

Fri, 11 Sep 2026 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
BHMS interns and students demand honorarium on par with MBBS.
सरजू पांडेय पार्क में मानदेय में वृद्धि को लेकर प्रदर्शन करते बीएचएमएस के इंटर्न, छात्र व छात
गाजीपुर। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के बीएचएमएस इंटर्न और छात्रों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर शुक्रवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने हाथों में पोस्ट व बैनर लेकर अपना मानदेय बढ़ाकर एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न को 25 हजार रुपये प्रतिमाह मिलने वाले मानदेय के बराबर करने की मांग को लेकर नारेबाजी भी की। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित पत्रक सदर एसडीएम विनोद जोशी को सौंपा।
विज्ञापन

राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के इंटर्न डॉ. ऋषभ खरे ने बताया कि बीएचएमएस के छात्र व इंटर्न को वर्तमान में मानदेय के रूप में 7,500 रुपये प्रतिमाह मिलता है। इस मानदेय में बीते 15 वर्षों से कोई वृद्धि नहीं की गई है, इससे महंगाई और बढ़ती दैनिक आवश्यकताओं के बीच इंटर्न को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनको अपने दैनिक खर्च के लिए परिजनों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न का मानदेय 2021 में 12,000 रुपये प्रतिमाह था, जो 2026 में इसे बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है। राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (एनसीएच) के विनियम 2022 के अनुसार बीएचएमएस इंटर्न को मिलने वाला मानदेय न्यायसंगत नहीं है। क्योंकि, बीएचएमएस इंटर्नशिप केवल एक शैक्षणिक प्रशिक्षण नहीं है। बल्कि, एनसीएच विनियम 2022 के अनुसार यह एक अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप है। इसमें इंटर्न ओपीडी, अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पतालों में ड्यूटी देकर अपना कर्तव्य निभाते हैं। इसके अलावा हमारा सार्वजनिक स्वास्थ्य और आयुष सेवाओं के विस्तार में भी महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। इस दौरान इंटर्न और छात्रों ने राज्य सरकार और आयुष मंत्रालय को पत्र भेजकर बीएचएमएस इंटर्न के मानदेय की न्यायसंगत पुनरीक्षण कर उसे अन्य चिकित्सा पद्धतियों के इंटर्न के समकक्ष करने का आग्रह किया। इस मौके पर डॉ. हसन रजा मलिक, डॉ दीपक कुमार असेहा, स्पर्श शाक्या, अनु यादव, अदिती राय, रितिका गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed