फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bhim Army workers raised slogans

Ghazipur News: भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

Sat, 11 Mar 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bhim Army workers raised slogans
थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में होली पर किसी बात को लेकर कहासुनी होने के साथ मारपीट हुई थी। जिस पर नाराज ग्रामीणों ने आजमगढ़ सांसद दिनेश निरहुवा के मकान को घेरा था। पुलिस ने सांसद के भाई समेत नौ पर केस दर्ज किया था। लेकिन अब तक गिरफ्तारी न होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को नारेबाजी की। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने घायल के परिजनों से मिलने के बाद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस को चेताया कि गिरफ्तारी नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि भाजपा के आजमगढ़ से सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के घर पर बीते आठ मार्च को कुछ लोग होली पर्व पर पार्टी मना रहे थे। इस बीच हरिजन बस्ती के शशिशरण, गोलू और राजू उनके घर होली मिलने और त्योहारी के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान वहां शराब के नशे में धुत कुछ लोगों से विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed