मरदह। प्रधानमंत्री के जनसेवा और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्थानीय ब्लॉक सभागार में रविवार को तीसरे दिन सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर लगाया गया। खंड विकास अधिकारी सुवेदिता सिंह ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर आमजनों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में सहायता दी जा रही है। पहले दिन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, आईसीडीएस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, योग शिविर के स्टालों के माध्यम से लाभकारी जानकारियां व लाभ लाभार्थियों को दिलाया गया। इस अभियान में 130 लोगों ने प्रतिभाग किया। ब्लॉक प्रमुख सीता सिंह कहा कि देश भर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस एक महीने के अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, विकास कार्यों और जन कल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती और गांधी जयंती जैसे महत्वपूर्ण दिवसों पर विशेष सेवा कार्य किए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण, मातृ सहायता, टीकाकरण और महिला-बाल कल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। साथ ही आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। योग शिविर के आयोजन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर महाहर धाम के प्रशिक्षक धीरज राय एवं सैय्यद सलमान हैदर द्वारा किया गया। इस मौके पर एडीओ अजीत कुमार, समीर कुमार, राममिलन गौंड,डॉ. चंद्रकांत सिंह, डॉ. अरुण, डाॅ पूजा, डॉ संगीता, सीएचओ पूनम, पूजा आदि मौजूद रही।