{"_id":"5703fbcd4f1c1b3035c811b8","slug":"because-of-strong-winds-cut-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा के कारण ही काटी जा रही बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा के कारण ही काटी जा रही बिजली
अमर उजाला ब्रयूराो,
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
आग की घटनाओं पर अंकुश के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों ने तेज हवा चलने की स्थिति में बिजली काटने का निर्देश दिया है। इस मौखिक आदेश से आग की घटनाओं पर अंकुश तो लगेगा लेकिन बिन बिजली के खेतों की सिंचाई और गेहूं की मड़ाई का काम प्रभावित होगा।
सादात संवाददाता के मुताबिक तल्ख धूप और तेज हवाओं को देखते हुए बिजली विभाग ने क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति न करने का निर्देश दिया है। स्पार्किंग के चलते तार टूटने और इससे फसल में आग लगने की घटना को रोकने के लिए ऐसा किया गया है। इससे आग की घटनाओं पर काबू तो पाया जा सकता है लेकिन बिन बिजली के सब्जियों, गन्ना, मूंग, सूर्यमुखी की फसलों की सिंचाई नहीं हो पाएगी। साथ ही गेहूं की मड़ाई का काम प्रभावित होगा।
क्षेत्र के सिरगिथा बाजार स्थित विद्युत सब स्टेशन पर तैनात लाइनमैन शुभान ने बताया कि हवा के कारण तारों के टकराकर स्पार्किंग होने और तार टूटकर गिरने की गिरने की आशंका है जिससे फसल में आग लग सकती है। अगर हवा नहीं चली तो बिजली दी जा सकती है।
विज्ञापन
जमानिया संवाददाता के मुताबिक अधिशासी अभियंता एसएन मौर्या ने विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों को हवा चलने के दौरान बिजली कटौती करने का निर्देश दिया है। उपकेंद्र के शिवम कुमार ने बताया कि किसानों की खड़ी फसल को आग की घटनाओं से बचाने के लिए हवा चलने की स्थिति में बिजली काटने का निर्देश दिया गया है।