फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Be rectified power system of district

सुधारी जाएगी जनपद की बिजली व्यवस्था

Sun, 15 Feb 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 15 Feb 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
Be rectified power system of district

विज्ञापन
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत विद्युत अधिकारियों संग बैठक की। रविवार को अफीम फैक्ट्री स्थित अतिथि गृह में हुई बैठक में उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण के संबंध में किए जा रहे कार्यों जानकारी प्राप्त की।


उन्होंने बताया कि राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत जिले को 208 करोड़ रुपये आवंटित है। ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर हो चुके बिजली तारों के बदले जाने तथा ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के संबंध में चर्चा की।
विज्ञापन



विद्युत उपकेंद्रों की मरम्मत को भी उन्होंने जरूरी बताया। इस मौके पर राजीव गांधी विद्युतीकरण के चेयरमैन राजीव शर्मा, आरईसी के महाप्रबंधक गोविंद सिंह, आंचलिक प्रबंधक एनके मौर्य, उप महाप्रबंधक एसके गुप्ता सहित वाराणसी और जिले के कई विद्युत विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed