{"_id":"635d4eb6ef9cac1e517bc668","slug":"be-it-jamlapur-or-gorabazar-the-work-of-roads-and-drains-was-done-everywhere-former-district-president-ghazipur-news-vns6811323171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमलापुर हो या गोराबाजार हर तरफ हुआ सड़कों व नालियों का काम: पूर्व जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमलापुर हो या गोराबाजार हर तरफ हुआ सड़कों व नालियों का काम: पूर्व जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के वार्ड नंबर सात डॉ. विवेकी राय की राय कॉलोनी में नौ लाख की लागत से नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष व लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय और नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा फीता काटकर सड़क को लोगों को समर्पित किया।
इस मौके पर कृष्णबिहारी राय ने कहा कि नपा का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है और पूरा होने से पूर्व नगर के चारों ओर चाहे जमलापुर हो या गोराबाजार, चाहे कपूरपुर हो या मियांपुरा सभी तरफ नगर की सड़कों व गलियों का कार्य किया गया है और इसके अतिरिक्त जहां जगह मिली वहां गरीब जनता को ध्यान में रखते हुए आरओ वाटर प्लांट की स्थापना की गई है। नगर में डोर-टू-डोर के माध्यम से कूड़ा उठाने का काम भी चल रहा है। साथ ही दूधिया लाइट से नगर को रोशनी से प्रकाशमय बनाया गया है। सरिता अग्रवाल के कार्यकाल के बीच में कोरोना के कारण काफी कार्य प्रभावित हुए फिर भी कम समय में उम्मीद से बेहतर कार्य हुआ है, इसके लिए हम बधाई देते हैं।
नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि हम नगर के विकास के लिए कृत संकल्पित हैं और लगातार विकास के नए-नए काम की ओर बढ़ रहे हैं। हम नगर की जनता से गाजीपुर को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने में सहयोग की अपील करते हैं।
विज्ञापन
पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने वार्ड नंबर सात के राय कॉलोनी में परदेसी राम के मकान से हरिहर सिंह के मकान तक ढक्कन युक्त नाली व इंटरलाकिंग सड़क का लगभग 9 लाख की लागत से निर्माण कराया गया है, जिससे यहां की जनता को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर चल रहे कार्यों एवं उसमें नागरिकों से सहयोग करने की भी अपील की।
पूर्व प्रवक्ता व्यासमुनि राय ने कहा कि सरिता जीने जिस प्रकार से नगर के विकास के कार्य कर रही हैं। वह अत्यंत ही सराहनीय है। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं सिविल बार संघ के पूर्व अध्यक्ष सिद्धनाथ राय ने नगर पालिका की कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व में कचहरी परिसर में स्थापित अधिवक्ताओं एवं वादकारियों की सुविधा के लिए लगाए गए आरओ वाटर प्लांट एवं तत्कालीन केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा सार्वजनिक शौचालय बनवाने की चर्चा की।
कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलाम कादिर राईनी, संतोष जायसवाल, विजयशंकर वर्मा, बच्चा तिवारी, अमरनाथ दुबे आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम संचालन अजय गुप्ता (सोनू) व आभार प्रकाश सभासद प्रतिनिधि अजय राय दारा ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधानसभा सदर के प्रभारी रामनरेश कुशवाहा, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुज अकेला, महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, अभिनव सिंह आदि मौजूद रहे।