{"_id":"636161753fb6b2777f65399a","slug":"bdo-upset-after-inspecting-the-house-ghazipur-news-vns681589746","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास का निरीक्षण कर बिफरे बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास का निरीक्षण कर बिफरे बीडीओ
विज्ञापन
आवास में कचरे का ढेर और गंदा पानी देख बीडीओ कासिमाबाद भीम राव प्रसाद बिफर पड़े और एडीओ पंचायत को तत्काल साफ-सफाई का निर्देश दिया। सोमवार को वह अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ निरीक्षण करने पहुंचे थे।
बीडीओ के आवास में कचरे का ढेर और आसपास के घरों के गंदा पानी लंबे समय से जा रहा है। इसकी दुर्गंध से आसपास के दुकानदार और घरों में रहने वाले लोग परेशान हैं। कई अधिकारी आए लेकिन इस आवास का संज्ञान किसी ने नहीं लिया।
मामले को अमर उजाला ने सोमवार के अंक में ‘बीडीओ के बेकार पड़े आवास में कचरा’ शीर्षक से प्रकाशित किया। ऐसे में जिले के उच्चाधिकारियों ने खबर का संज्ञान लेकर बीडीओ भीमराव प्रसाद से रिपोर्ट मांगी। इसके बाद बीडीओ प्रभारी एडीओ पंचायत धनंजय यादव एवं अन्य कर्मचारियों के साथ सोमवार की सुबह अपने पुराने आवास का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान घरों से आ रहा गंदा पानी और कचरे को देखकर वह अधिकारियों एवं कर्मियों पर बिफर पड़े। उन्होंने तत्काल एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि आवास की साफ-सफाई हर हाल में हो जानी चाहिए। उन्होंने कचरा डालने वालों के साथ जिन घरों से पानी आ रहा है, उनको भी नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
बीडीओ भीमराव प्रसाद ने बताया कि आवास में पड़े कचरे और गंदे पानी की सफाई कराने के बाद उसकी तकनीकी टीम से जांच कराई जाएगी। अगर भवन की स्थिति सही पाई जाएगी तो उसकी मरम्मत कराकर रहने लायक बनाया जाएगा। अगर जर्जर होगा तो उसे ध्वस्तीकरण कराने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।