{"_id":"601ae0e08ebc3e74b04ce6c2","slug":"bas-kee-takkar-se-toota-relave-kraasing-ka-boom-ghazipur-news-vns5725125157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से टूटा रेलवे क्रासिंग का बूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से टूटा रेलवे क्रासिंग का बूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 17
बस की टक्कर से टूटा रेलवे क्रासिंग का बूम
संवाद न्यूज एजेंसी
जमानिया। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर स्थित बाइपास रेलवे फाटक का बूम बुधवार को बस की टक्कर से टूट गया। गेटमैन ने स्लाइडर गेट को बंद कर सुपर फास्ट ट्रेन को पास कराया। बूम की मरम्मत में दो घंटा लगने से मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा।
डाउन लाइन में ट्रेन आने की सूचना पर गेटमैन स्टेशन के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर स्थित बाइपास रेलवे फाटक को बंद कर रहा था। इसी दौरान सैयदराजा की ओर जा रही बस क्रासिंग पार करते समय बूम से जा टकराई, इससे बूम टूट गया। गेटमैन ने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन के पैनल रूम को दिया और स्लाइडर गेट को बंद किया। इसके बाद अप लाइन से नार्थ ईस्ट सुपरफास्ट ट्रेन गुजरी। बूम टूटने की सूचना के घंटों बाद पहुंचे रेल कर्मियों ने गेट की मरम्मत कर आवागमन शुरु कराया। गेट बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई थी। रेल कर्मी बूम को दुरुस्त करने में जुट गए। एक घंटा बाद करीब पूर्वांह्न दस बजे बूम दुरुस्त किया गया। इसके बाद आवागमन शुरु हुआ। रेल अधिकारी ने बताया कि बूम टूटने से ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।