फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Baby shower of women, Annaprashan of children

महिलाओं की हुई गोद भराई, बच्चों का अन्नप्राशन

Tue, 19 Apr 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Baby shower of women, Annaprashan of children
मुहम्मदाबाद में आयोजित स्वास्थ्य मेले में मंचासीन सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त एवं अन्य अतिथि। सं? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। ब्लाकवार लगने वाले स्वास्थ्य मेले का आयोजन सोमवार से शुरू हो गया। 18 से 23 अप्रैल के बीच जिले के विभिन्न ब्लाकों में इसका आयोजन किया जाएगा। पहले दिन चार ब्लाकों में मुहम्मदाबाद, सैदपुर, देवकली और मनिहारी में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और पांच साल से कम उम्र के बच्चों का अन्नप्राशन कराने का कार्य किया गया। साथ ही स्टाल के माध्यम से विभिन्न जानकारी और सुविधाएं मुहैया कराई गईं।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद ट्रामा सेंटर पर बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, देवकली ब्लाक पर जिला पंचायत सदस्य अभय प्रकाश सिंह, मनिहारी ब्लाक पर योगेंद्र सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत वृहद स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व ब्लॉक प्रमुख अवधेश राय के द्वारा किया गया। चिकित्सा अधीक्षक मोहमदाबाद डॉ. आशीष राय ने बताया कि मेले में सभी विभागों द्वारा अपने-अपने काउंटर के माध्यम से प्रचार-प्रसार करते हुए जन जागरूक किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा मेले में घूम कर प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया। मेले में आयुष्मान कार्ड के लाभ बताए गए और कार्ड भी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर टेलिमेडिसिन के लाभ, ग्रामीणों में इसकी उपयोगिता के बारे में बताया गया। मेले में कोविड वैक्सीनेशन, कोविड जांच, 0-2 वर्ष के बच्चों का वैक्सीनेशन, बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा गोदभराई एवं अन्नप्राशन का कार्य भी किया गया। होम्योपैथी, आयुष, योग, युवा कल्याण एवं खेल विभाग द्वारा खेलकूद सामग्रियों का वितरण किया गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, महिला कल्याण विभाग, राष्ट्रीय अंधाता एवं दृष्टिक्षीणता नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीबी हारेगा, देश जितेगा, एचआईवी, एड्स, राजकीय आयुर्वेदिक विभाग, राजकीय होम्योपैथीक चिकितसालय सहित अन्य विभागों का स्टाल के माध्यम से औषधियों का वितरण एवं परामर्श दिया गया। सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने मेले का उद्घाटन करने के बाद आम जनमानस को मेले से लाभ उठाने की बात कही। क्योंकि बहुत सारे लोग निजी अस्पताल में जाकर इलाज करा पाने में असमर्थ होते हैं। ऐसे लोगों के लिए यह मेला मील का पत्थर साबित होगा। वहीं, मनिहारी ब्लाक पर आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह ने किया। बताया कि यह मेला मुख्यमंत्री के अति महत्वाकांक्षी योजनाओं में है। जिससे हर व्यक्ति को लाभ मिलना है। इसके साथ ही अन्य विभागों के द्वारा लगाए गए स्टाल से भी सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचेगा।
मेले में डिपार्टमेंट आफ फूड सेफ्टी द्वारा स्टाल लगाकर सेफ्टी आफिसर के माध्यम से खाद्य पदार्थों की जांच की जानकारी दी गई। आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य मेला में लोगों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, योग, औषधीय पौधे आदि के बारे मे बताया गया। साथ ही लोगों को घरेलू पद्धति से उपचार के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए माइक्रोप्लान के अनुसार, बीआरसी पर नामांकन अभियान में प्रचार-प्रसार किया गया, जिससे अधिक से अधिक लोग प्रतिभाग कर सके। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा मेले में स्टाल के माध्यम से शासन की योजनाओं से संबंधित फोल्डर का वितरण कर प्रचार प्रसार किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण अभियान, टेक होम राशन, कुपोषण आदि के संबंध में जानकारी दी गई और गांवों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को बुलाकर स्टाल में पोषण अभियान के बारे मे जागरूक किया गया। ग्रामीण एवं शहरी विकास विभाग द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाएं विशेषकर स्वच्छ भारत मिशन के बारे जानकारी दी गई।

दिव्यांग कल्याण विभाग द्वारा विगलांगता की जांच एवं प्रमाण-पत्र बनाए जाने के लिए मेले में पंजीकरण करते हुए स्टाल लगाकर पात्र लोगों को आवश्यक उपकरण विररीत किया गया और मेले में पात्र लोगों का गोल्डेन कार्ड बनाया गया। इस कार्यक्रम के लिए सभी ब्लाकों के लिए नोडल अधिकारी भी लगाए गए थे जिसमें सैदपुर में डॉ. एसडी वर्मा, देवकली में डॉ. मनोज सिंह, मुहम्दाबाद में डॉ. उमेश कुमार और मनिहारी में डा. केके वर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed