फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Babuji, be cautious while walking on the road...the dilapidated electric poles can fall anytime

Ghazipur News: बाबू जी जरा सतर्क होकर रास्ते पर चलिए...कभी भी गिर सकते हैं जर्जर बिजली के पोल

Tue, 08 Apr 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Babuji, be cautious while walking on the road...the dilapidated electric poles can fall anytime
गाजीपुर। बाबू जी जरा सतर्क होकर रास्ते पर चलिए....कभी भी गिर सकते हैं बिजली के जर्जर पोल। ये बातें नगर की बिजली प्रणाली पर सटीक बैठती हैं। नगर के विभिन्न इलाकों में बिजली निगम के जर्जर खंभे यमदूत बनकर खड़े नजर आते हैं। ऐसा नहीं है कि लोगों ने शिकायत नहीं की। शिकायत हुई.. गुहार लगाई लेकिन नतीजा सिफर निकला।
विज्ञापन

नगर में कुल 25 वार्ड हैं। इन वार्डों में 1.50 लाख की आबादी रहती है। वार्डों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर लगभग 10 हजार से अधिक खंभे लगाए गए हैं। इनमें से अधिसंख्य खंभे जर्जर हो चुके हैं। ज्यादातर बिजली के खंभों में नीचे से सुराख हो चुका है। कई जगहों पर खंभे लटके हुए हैं। ये सभी बिजली के खंभे गिरने की बाट जोह रहे हैं। जिस दिन ये खंभे गिरे, उस दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसको लेकर नगरवासी काफी चिंतित रहते हैं। इसको लेकर बिजली निगम के अभियंताओं से कई बार गुहार लगाई। उनके संज्ञान में यह पूरा मामला दिया कि नगर के जर्जर खंभों को बदल दिया जाए, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई। सबसे अधिक संशकित राह चलने वाले राहगीर रहते हैं। साथ जर्जर खंभों के आसपास जिनके प्रतिष्ठान व घर हैं, वह भी सहमे रहते हैं। नगर के पॉश कॉलोनी आमघाट सहकारी कॉलोनी, लकड़ी का टाल आदि जगहों पर जर्जर खंभे हादसे को दावत दे रहे हैं। विद्युत वितरण खंड नगर के अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि जर्जर खंभों को बदलने के लिए टेंडर प्रक्रिया में है। जल्द ही बिजली के जर्जर खंभों को बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed