तहसील क्षेत्र के देवकली गांव स्थित शिव मंदिर पर शनिवार को समिति के द्वारा महायज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान जलाभिषेक प्रतियोगिता में विजय प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया। श्रद्धालुओं के द्वारा मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन अनवरत चल रहा था।
श्रावण मास के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। प्रतियोगिता में शामिल कुल 50 प्रतिभागियों के द्वारा गहमर के नरवर गंगा घाट से जल भरकर देवकली शिव मंदिर में जलाभिषेक करना था। इसमें खड़वल गांव निवासी रोहित राजभर प्रथम, अवकल के पवन कुमार राजभर द्वितीय और खड़वल के अक्षय राजभर को तृतीय स्थान मिला था। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि मन्नू सिंह के द्वारा शिल्ड एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान डॉ. रामप्रवेश कुशवाहा ने सभी विजयी प्रतिभागियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा महाभंडारा का प्रसाद ग्रहण किया गया। इस मौके पर अनिल यादव, विपुल सिंह, राजेंद्र राम, अरुण गुप्ता, अनिकेत, संतोष, कृष्णानंद, मोहित गुप्ता, विनोद राय, राम वकील शर्मा, शिवानंद यादव, रामाकांत राय, ग्राम प्रधान डॉ. रामप्रवेश कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह यादव और संचालन डॉ. श्याम बिहारी ने किया। मंदिर के मुख्य पुजारी गजानंद गिरी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।