फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Awaiting report of 150 suspects

150 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार

Sun, 10 May 2020 08:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Awaiting report of 150 suspects
भदौरा स्थित एक विद्यालय में बाहर से आए क्वारंटीन कए गए युवक। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले के लोग कोरोना मुक्त होने के बाद अभी ठीक से संभले भी नहीं थे कि नंदगंज के खिजिरपुर में एक नया मरीज मिल जाने से हलचल मच गई है। जिले में अब तक मिले छह मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए थे और जिला आरेंज जोन से ग्रीन जोन की ओर बढ़ चला था। इधर, मरीज से जुड़े करीब 34 लोगों सहित जिले भर से 80 लोगों की सैंपलिंग की गई। इस दौरान 12 लोगों को क्वारंटीन भी किया गया है। जिले भर से अब तक 868 लोगों की सैंपलिंग की गई है, जिसमें से 150 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

अप्रैल माह के शुरुआती सप्ताह में ही जिले में कोरोना के ताबड़तोड़ पांच मरीज मिले थे। इसमें चार बाहर से आए जमाती थे, जिसमें दो देहरादून तथा दो सहारनपुर के थे। बाद में एक और मरीज दिलदारनगर में पाया गया। यह सभी जमाती थे और जहां-तहां मस्जिदों में ही रह रहे थे और एक जलसे के दौरान ही संपर्क में आए थे। पहले इन मरीजों को मुहम्मदाबाद स्थित लेवल वन के अस्पताल में रखकर इलाज किया जा रहा था लेकिन बाद में सभी को वाराणसी के दीनदयाल उपाध्याय मंडलीय अस्पताल में भेज दिया गया। इलाज के बाद वाराणसी से ठीक होकर लौटे पांचों कोरोना के मरीजों को पहले तो हमीद सेतु स्थित शम्मे हुसैनी अस्पताल लेकिन बाद में उन्हें छावनी लाइन स्थित एक स्कूल में बनाए गए अस्थाई जेल में रख दिया गया। इसी बीच इन जमातियों के ही संपर्क में आई शहर की एक महिला भी कोरोना से संक्रमित हो गई। इसकी खोज अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में हुई। इस मरीज को सीधे वाराणसी भेज दिया गया। वह भी हाल ही में ठीक होकर आ गई। उसे रेलवे प्रशिक्षण केंद्र में क्वारंटीन किया गया है। इसी बीच शनिवार को फिर एक नया मरीज मिल गया, जिससे प्रशासन फिर हलाकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed