{"_id":"66d9e67f44865fa8a907cade","slug":"at-the-behest-of-her-lover-the-mother-gave-rat-poison-to-her-daughters-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-120017-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: प्रेमी के कहने पर मां ने बेटियों को दी थी चूहे मारने की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: प्रेमी के कहने पर मां ने बेटियों को दी थी चूहे मारने की दवा
विज्ञापन
दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को आठ दिन पूर्व बेटियों को चूहे की दवा खिलाने वाली मां को अमारी रेलवे फाटक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला ने स्वीकार किया कि प्रेमी के कहने पर बेटियों चूहे मारने की दवा दी थी। इस घटना में एक बेटी की मौत हो गई थी। पूछताछ के बाद पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं प्रेमी की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
जखनिया में चेतन प्रजापति चाय-पान की दुकान खोले हैं। वहां परिवार के साथ रहते हैं। बीते 29 अगस्त की रात पत्नी अन्नू प्रजापति ने तीन मासूम बेटियां मधु, रितु (4) और आकृति को भोजन में चूहे मारने वाली दवा मिलाकर खिला दी थी। इसके बाद फरार हो गई थी। दूसरे दिन जब चेतन प्रजापति उठे तो देखा कि पत्नी अन्नू नहीं है।
इधर, तीनों मासूम बेटिया उल्टी-दस्त कर बीमार हो गई थीं। परिजनों की मदद से चेतन उन्हें उपचार के लिए जखनिया सीएचसी ले गए। जहां रितु की हालत खराब होने पर चिकित्सक ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। वहां से चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में रितु की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
पति चेतन प्रजापति ने आरोपी पत्नी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। इधर, भुड़कुड़ा पुलिस आरोपी महिला की सीसी फुटेज खंगालने के साथ मोबाइल को सर्विलांस की मदद से तलाश कर रही थी। इसी दौरान आरोपी महिला अन्नू के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के अमारी रेलवे फाटक पर होने की जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में भुड़कुड़ा कोतवाल तारावती ने बताया कि आरोपी महिला ने बताया कि प्रेमी के कहने पर उसने तीन पुत्रियों को खाने में चूहे मारने वाली जहर मिलाकर खिलाई थी। आरोपी महिला का चालान कर दिया गया है। आरोपी प्रेमी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।