फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Assault on a woman and death threats

Ghazipur News: महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी

Sat, 31 Oct 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Assault on a woman and death threats
करंडा। रामपुर मांझा थाना क्षेत्र के बुढौली गांव में महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में बृहस्पतिवार की शाम पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामपुर माझा थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बुढौली गांव निवासी गुड़िया देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 28 अक्तूबर को वह अपने घर पर थीं। इसी दौरान रामपुकार कश्यप, मिथिलेश कश्यप और प्रिंस कश्यप पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के बाद जाते समय आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। रामपुर मांझा थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed