फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Asha workers and Sangini Sangh submitted a memorandum for honorarium

Ghazipur News: आशा कार्यकर्ताओं और संगिनी संघ ने मानदेय के लिए सौंपा ज्ञापन

Fri, 06 Jun 2025 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Asha workers and Sangini Sangh submitted a memorandum for honorarium
गाजीपुर। शहर के सरजू पांडेय पार्क में शुक्रवार को आशा कार्यकर्ता और संगिनी संघ की जिलाध्यक्ष रेनू राज के नेतृत्व में बैठक हुई। इसके बाद आशा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर नौ सूत्री मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ कही जाने वाली आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों के मानदेय का लंबे समय से भुगतान नहीं हो रहा है। शासन का आदेश है कि हर माह की पांच तारीख को भुगतान हो जाना चाहिए। जिम्मेदार अधिकारी शासनादेश का भी पालन नहीं कर रहे हैं। इसे लेकर संगठन की तरफ से एक अप्रैल को एनएचएम कार्यालय में धरना दिया गया था। इसके बाद जिला प्रबंधक मैनेजर ने भुगतान के लिए 30 अप्रैल तक का समय मांगा था। इसके बाद संघ की तरफ से एनएचएम कार्यालय और उनके अधीनस्थ कार्यालयों को पूर्ण भुगतान लिए 15 मई तक का समय दिया था। तिथि बीत जाने के बाद भी जिले में ज्यादातर लोगों का पूर्ण भुगतान नहीं हुआ है। संरक्षक धनंजय तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता व संगिनी की कार्य सीमा समय सीमा का निर्धारित भुगतान सूची उपलब्ध कराया जाए। कुछ समय पहले ही जिले में आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों की चयन प्रक्रिया पूर्ण की गई है। अभी तक इनकी नियुक्ति नहीं हुई है। इससे कई गांवों में पर अधिक दबाव पड़ रहा है, जिसका कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं किया जाता है। इसके साथ ही जिले में संगिनियों के साथ बंधुआ मजदूर की तरह व्यवहार किया जाता है। वेतन का भुगतान कर क्लस्टर बैठक के दौरान सूची की एक प्रति उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed