फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ash wednes day

ईसाई समुदाय ने मनाया ऐश-वेडनेस-डे

Thu, 18 Feb 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
ash wednes day
दुबिहा। ईसाई समुदाय ने ऐश वेडनेस डे से 40 दिनी उपवास की शुरुआत की। बुधवार की देर शाम क्षेत्र के हार्टमनपुर मिशन स्थित गिरजाघर में पादरी ने चर्च में राख से मसीहीयों के माथे पर क्रास का चिह्न बनाया और उन्हें यीशु मसीह के संदेश सुनाए। ऐश वेडनेस-डे ईसाई समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। 40 दिन तक प्रार्थना, उपवास और परोपकार के माध्यम से सभी लोगों को ईश्वर की ओर झुकाव के लिए चर्च में आमंत्रित किया जाता है। इस विशेष बुधवार पर हार्टमनपुर मिशन में पादरियों ने सभी लोगों के माथे पर राख से क्रास का चिह्न लगाया। इसके बाद प्रार्थना की। प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स राज ने बताया कि राख को खजूर की उन शाखाओं से बनाया जाता है, जिनका उपयोग पाम संडे के दिन पिछले वर्ष किया गया था। ख्रीस्त विश्वासी इस दिन को आध्यात्मिक नवीनीकरण प्रक्रिया का पहला दिन मानते हैं, जो अगले 39 दिनों तक जारी रहता है। इस 40 काल के दौरान हर शुक्रवार को चर्च में प्रार्थना सभा होगी। उन्होंने मसीहीयों से कहा कि सच्ची भावना के साथ स्वयं के जीवन को नवीनीकृत करें। उत्साह के साथ सामाजिक बदलाव के कार्य किए जा सकें। उपवास के यह 40 दिन स्वयं, दूसरों और ईश्वर के साथ सामंजस्य स्थापित करने का पवित्र और सही समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed