फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   As soon as the dead body of the army soldier reached the ancestral village, people gathered for the last darshan

Ghazipur News: सेना के जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन को उमड़े लोग

Tue, 04 Apr 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
As soon as the dead body of the army soldier reached the ancestral village, people gathered for the last darshan
नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र ने नगसर नेवाजू राय गांव में मंगलवार को सेना के हवलदार आलमशेर खान (40) का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पार्थिव शरीर पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़े। अंतिम दर्शन के लिए परिषदीय विद्यालय में पार्थिव रखा गया। वाराणसी से आए लेफ्टिनेंट कर्नल सुमित पंत ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं, सेना के जवानों ने सशस्त्र अंतिम सलामी दी। गांव के कब्रिस्तान में जवान को सुपुर्द- ए- खाक किया गया। गांव निवासी आलमशेर खान सेना में 2002 में भर्ती हुए थे। वे सेना के राजपूताना राइफल्स बटालियन में हवलदार के पद पर तैनात थे। पांच दिन पूर्व सिक्किम बार्डर पर आलमशेर खान को ड्यूटी के दौरान अचानक सीने में दर्द उठा। उन्हें सेना के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान निधन हो गया। पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचते ही पत्नी अख्तरी खातून, मां सलमा के बिलखने से वहां मौजूद लोगों की आंख भर आई।
विज्ञापन

वहीं जवान के पुत्र सहजेब, शाकिब और पुत्री सिमरन अपने पिता का पार्थिव शरीर देख बिलख पड़े। वाराणसी 39 जीटीसी से आए लेफ्टिनेंट कर्नल सुमित पंत ने पुष्प चक्र अर्पित किया। साथ ही आए जवानों ने फायरिंग कर जवान को अंतिम विदाई दी। इसके बाद विभिन्न राजनीतिक दलों, पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों सहित परिजनों और ग्रामीणों ने भी अपने लाल को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इसके बाद गांव के ही कब्रिस्तान में पूरे सैनिक सम्मान के साथ जवान के पार्थिव शरीर को सुपुर्दे- ए- खाक किया गया। इस दौरान सबकी आखें नम हो गई। इस दौरान सेवराई एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया, सीओ विधि भूषण मौर्या, पूर्व प्रमुख मुकेश राय, पूर्व प्रमुख अजय यादव, सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, कन्हैया लाल विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed