फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Arvind was made the District President

Ghazipur News: अरविंद बनाए गए जिलाध्यक्ष

Sun, 18 Jan 2026 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Arvind was made the District President
मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स इंडिया के नवनिर्वाचित पदाधिकारी को सम्मानित करते सदस्य। स्रोत- आयो
गाजीपुर। मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स का सालाना अधिवेशन रविवार को बिरनों में एक लॉज में हुआ। इसमें मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा थेरो एवं महासचिव सेंसेई किसलय मानव की देखरेख में जिले के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।
विज्ञापन

इसमें विवेक परम शिवम को चैयरमैन, सेंसेई अरविंद कुमार को जिला अध्यक्ष, सेंसेई प्रभु प्रकाश को जिला महासचिव, सेंसेई सुमित प्रजापति को कोषाध्यक्ष तथा बसंत कुमार को मीडिया प्रभारी चुना गया। इसके अलावा सेंसेई दिनेश कुमार को संयुक्त सचिव, सेंसेई प्रिंस कुमार को उपाध्यक्ष तथा सेंसेई रोहित गुप्ता, सेंसेई सुरेंद्र कुमार, सेंसेई निखिल शर्मा को प्रशिक्षक की भूमिका सौंपी गई। जिले में स्पोर्ट्स कराटे के प्रचार प्रसार के लिए आयुषी सिंह को जिले का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। जिला कमेटी का यह गठन मानव अकादेमी ( राज्य इकाई) के पदाधिकारियों सेंसेई श्रवण कुमार, सिहान कुंजन मौर्या, सेंसेई महेश गुप्ता, सेंसेई ज्योति सिंह, सेंसेई माया पटेल की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर कौशन रजा, दीपक यादव,आराध्या सिंह, आर्यन सिंह एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed