फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Arrived at the police station with an eight-foot-long python.

Ghazipur News: आठ फीट लंबा अजगर लेकर पहुंचा थाने

Mon, 31 Aug 2026 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Arrived at the police station with an eight-foot-long python.
अजगर लेकर सैदपुर थाना में पहुंचे जौहरगंज निवासी खिचडू निषाद। संवाद
सैदपुर क्षेत्र के जौहरगंज में शनिवार देर शाम गंगा नदी में मछली पकड़ने के लिए डाले गए जाल में करीब आठ फीट लंबा अजगर फंस गया। जौहरगंज निवासी मछुआरे खिचडू निषाद ने सावधानी से अजगर को जाल से बाहर निकाला और वन विभाग को सूचना दी। काफी देर तक टीम के नहीं पहुंचने पर ग्रामीण अजगर को लेकर थाने पहुंच गए।
विज्ञापन

खिचडू निषाद ने बताया कि शनिवार शाम वह अन्य मछुआरों के साथ गंगा में मछली पकड़ने के लिए जाल लगाए थे। कुछ देर बाद जाल खींचने पर उसमें अजगर फंसा दिखाई दिया। करीब आठ फीट लंबे अजगर को सुरक्षित रखने के बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। खिचडू के अनुसार, सूचना देने के बाद भी काफी देर तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। अजगर को खुले में छोड़ना भी खतरे से खाली नहीं था। कुछ देर बाद वन विभाग की टीम थाने पहुंची और अजगर को अपने कब्जे में ले लिया। टीम ने उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की बात कही। मछली के जाल में अजगर के फंसने और ग्रामीणों के उसे लेकर थाने पहुंचने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed