{"_id":"6ae4f9b4913690674301acdc","slug":"arrested-cases-registered-against-him-in-three-districts-ghazipur-news-c-192-1-svns1035-164120-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 25 हजार का इनामी गिरफ्तार तीन जिलों में दर्ज है प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 25 हजार का इनामी गिरफ्तार तीन जिलों में दर्ज है प्राथमिकी
विज्ञापन
अहरौरा पुलिस द्वारा पकड़ा गया 25 हजार का इनमी। स्रोत - पुलिस
मिर्जापुर। अहरौरा पुलिस ने शुक्रवार को केडी होटल के पास से 25 हजार रुपये के इनामी गांजा तस्कर बभनौलिया निवासी वीरेश कुमार महतो को गिरफ्तार किया।
पुलिस को उसके पास से 10 किलो 100 ग्राम गांजा और 11 हजार रुपये बरामद हुए। आरोपी बिहार के छपरा जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के बभनौलिया का रहनेवाला है। अभी हरियाणा के गुरुग्राम स्थित गुप्ता कॉलोनी में रह रहा था।
थानाध्यक्ष अहरौरा अजय मिश्रा ने बताया कि एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
मुखबिर की सूचना पर केडी होटल के पास घेराबंदी कर वीरेश को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ मड़िहान थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो प्राथमिकी है। इन्हीं मामलों में वह वांछित था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी के खिलाफ मथुरा, गाजियाबाद और चंदौली सहित विभिन्न थानों में आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, धोखाधड़ी और कूटरचना से संबंधित कई प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
लिंक रोड थाने में भी वर्ष 2003 और 2011 के तीन मामले दर्ज हैं।