फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Army jawan died in Kupwara due to cardiac arrest

हृदयगति रुकने से सेना के जवान का कूपवाड़ा में निधन

Sat, 30 Oct 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Army jawan died in Kupwara due to cardiac arrest
दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली के घटारो गांव निवासी सेना के हवलदार धीरेंद्र यादव (36) का ड्यूटी के दौरान श्रीनगर के कूपवाड़ा में शुक्रवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। इसकी जानकारी शनिवार को मिलने पर परिवार में मातम छा गया। जवान का पार्थिव शरीर देर रात तक पैतृक गांव पहुंचने की संभावना परिजनों ने जताई है।
विज्ञापन

गांव निवासी धीरेंद्र यादव वर्ष 2004 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान समय में वह सेना में एमसी कोर रेजीमेंट श्रीनगर के कूपवाड़ा में तैनात थे। बीते 29 अक्तूबर की सुबह साढ़े 11 बजे ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी संगीता यादव, पुत्र और पुत्री के रोने-बिलखने से गांव में सन्नाटा पसर गया। वह दो भाई में सबसे बड़े थे। छोटे भाई कृष्ण यादव घर पर ही रहकर खेती करने का काम करते हैं। इनके पिता की दो माह पूर्व मृत्यु हो चुकी है। जबकि माता का बहुत पहले ही निधन हो गया था। वह अपने पिता के श्राद्ध कर्म में बीते माह आए थे और छुट्टी समाप्त होने पर 10 सितंबर को पुन: अपनी ड्यूटी पर चले गए थे। इधर घटना की जानकारी मिलते ही उनके घर के दरवाजे पर ग्रामीणों एवं रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई। जवान के छोटे भाई कृष्ण यादव ने बताया कि पार्थिव शरीर देर रात तक बाबतपुर एयरपोर्ट पर आने की संभावना है। (फोटो भी)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed