{"_id":"5eb51a59b6bf8f4e706f072f","slug":"army-constable-died-in-road-accident-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी लेकर घर आए सेना के हवलदार की सड़क हादसे में मौत, बाइक बिजली के खंभे से टकराने की वजह से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी लेकर घर आए सेना के हवलदार की सड़क हादसे में मौत, बाइक बिजली के खंभे से टकराने की वजह से हुआ हादसा
Fri, 08 May 2020 02:07 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 08 May 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
घर के बाहर बैठे लोग
- फोटो : amar ujala
गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के सकलेनाबाद के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में सेना के हवलदार की मौत हो गई, जबकि उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सुहवल थाने के मेदनीपुर गांव निवासी राजेश सिंह (39) सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत थे। वह इन दोनों छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। शुक्रवार की सुबह अपने भाई के साथ गांव से शहर में अपने आवास पर बाइक से जा रहे थे। इस दौरान कोतवाली अन्तर्गत सकलेनाबाद के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गए। इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर सीधे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में राजेश सिंह की मौत हो गई। जबकि भाई उमेश घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
विज्ञापन