{"_id":"69234c4562952568df0ab5b9","slug":"arman-arrested-in-an-encounter-had-fatally-attacked-a-shopkeeper-with-a-sword-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-142740-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मुठभेड़ में गिरफ्तार अरमान ने तलवार से दुकानदार पर किया था जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मुठभेड़ में गिरफ्तार अरमान ने तलवार से दुकानदार पर किया था जानलेवा हमला
विज्ञापन
गाजीपुर। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के महना कला खुर्द गांव में शुक्रवार की शाम हमलावरों ने एक दुकानदार पर तलवार से जानलेवा हमला किया था। एक युवक ने वार को अपने हाथ से रोककर दुकानदार की जान बचा ली थी। दुकानदार बृजेश कुमार पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने औरंगजेब, अरमान सहित सात नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने शनिवार की देर रात आरोपी अरमान को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे आरोपी औरंगजेब को रविवार की शाम वायरलेस मोड़ के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि महना कला खुर्द निवासी दुकानदार बृजेश कुमार पांडेय ने तहरीर देकर जानकारी दी कि 22 नवंबर को अपराह्न 3.30 बजे उनका बेटा अनुज पांडेय मंदिर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अरमान, समीर और औरंगजेब ने उसे गाली देना शुरू कर दिया। बेटे ने पूरा बात दुकान पर आकर मुझे बताई। कुछ देर बाद तीनों आरोपी युवक दुकान पर पहुंचे और गाली- गलौज करने लगे। इसकी शिकायत लेकर औरंगजेब के घर पहुंचा तो वह गाली देने के साथ तलवार निकाल लिया। आरोपी अरमान, जासिम, लियाकत, करन खां, अली खान, समीर भट्टी और रवियाना आईं और हमलाकर माने पीटने लगे। जान से मारने की नीयत से आरोपियों ने गर्दन पर तलवार चलाया, लेकिन हो- हल्ला सुनकर पहुंचे पड़ोस मुलायम यादव, अशोक यादव, प्रकाश यादव ने उसे बचा लिया। आरोपियों ने फिर से तलवार चलाई तो प्रकाश यादव ने तलवार का प्रहार अपने पर रोक लिया। बीच- बचाव में मुलायम, अशोक और प्रकाश भी घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नवंबर माह में हुए मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी
- पुलिस ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 12 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। पहली कार्रवाई में 6 और दूसरी में भी 6 तस्कर पकड़े गए।
-एक अन्य मुठभेड़ में, हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 25,000 रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर गुलशन यादव गिरफ्तार किया गया था।
-एक पशु तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया था, जिसके पैर में नोनहरा पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान गोली लगी थी।
- एक अन्य मुठभेड़ में, अंगद यादव नामक एक लुटेरे को गिरफ्तार किया गया था, जिसके पैर में गोली लगी थी।