फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Are the center of attraction models

आकर्षण का केंद्र रहे माडल

Mon, 02 Nov 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Mon, 02 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Are the center of attraction models
शहर के महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने अपनी मेधा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लोगों की खूब सराहना बटोरी।
विज्ञापन


प्रदर्शनी का शुभारंभ काशी हिंदू विश्वविद्यालय के आईआईटी विभाग के प्रोफेसर मदनमोहन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रदर्शनी में विद्यालय के सभी कक्षाओं की छात्रों की तरफ से विज्ञान, गणित एवं सामाजिक
विज्ञापन


विज्ञान विषयों से संबंधित बनाए गए विभिन्न प्रकार के वर्किंग एवं नानवर्किंग माडल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों की ओर से बनाए गए माडलो का बारिकी से अवलोकन करते हुए प्रो. सिंह ने उनके बारे में चर्चा करते हुए बच्चों का
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्साहवर्धन किया। कहा कि बिना खर्च किए कुछ मिलने वाला नहीं है। प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों को सीखने का भरपूर अवसर मिलता है। कमलाशंकर यादव ने कहा कि विद्यालय भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए छात्रों को तैयार कर

रहा है। इससे पहले विद्यालय के संस्थापक पूर्व सांसद जगदीश सिंह कुशवाहा ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिन्ह भेंट किया। इसके अलावा सभी विशिष्ट अतिथियों को भी अंगवस्त्र प्रदान किया गया। विद्यालय के


प्रबंधक सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने छात्रों की ओर से बनाए माडलों का अवलोकन करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed