फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Archery: Ghazipur's team got first place in the state

तीरंदाजी : गाजीपुर की टीम को प्रदेश में मिला पहला स्थान

Mon, 27 Mar 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Archery: Ghazipur's team got first place in the state
नौ स्वर्ण, 17 रजत और चार कांस्य पदक टीम के खिलाड़ियों को मिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जमानिया। सोनभद्र के तियरा विशिष्ट स्टेडियम में 22 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित 10 वीं और 11वीं जूनियर एवं सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में गाजीपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में गाजीपुर की टीम ने कुल 30 पदक जीते हैं। इसमें नौ स्वर्ण पदक, 17 रजत पदक और चार कांस्य शामिल हैं। सबसे अधिक पद जीतकर गाजीपुर ने उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
प्रतियोगिता के अलावा पीएसपीबी के तरफ से प्राइज मनी प्रादेशिक तीरंदाजी प्रतियोगिता कराया गया था। इसमें भी जनपद के खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्दा रहा। प्रतियोगिता में सीनियर रिकर्व राउंड पुरुष वर्ग में रोहित कुमार ने 30000 का इनाम पाया। वहीं महिला रिकर्व राउंड में अमीषा चौरसिया को 30000, रिकर्व राउंड में चौथा स्थान पर रही भावना सिंह को 10000 मिले। इंडियन राउंड पुरुष वर्ग में संजय कुमार ने छठा स्थान प्राप्त कर आठ हजार, आदित्य कुमार ने आठवां प्राप्त कर 2500 प्राप्त हुए।
विज्ञापन

इंडियन राउंड महिला वर्ग में अंजली कुमारी ने पांचवा स्थान प्राप्त कर 8000 के पुरस्कार मिला। सभी खिलाड़ियों को भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा चेक दिया गया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि हरदीप सिंह पुरी एवं विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद राम सकल यादव एवं अन्य कई विधायकों अधिकारियों द्वारा इस प्रतियोगिता का आगाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता आयोजित कराने में उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के सचिव योगेंद्र राणा एवं सोनभद्र जिला तीरंदाजी संघ के सचिव बलराम सिंह यादव का बहुत बड़ा योगदान रहा। गाजीपुर जिला तीरंदाजी संघ के सचिव नंदू दुबे ने खिलाड़ियों एवं कोच कमल किशोर का स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की कामना की।

0000000
इनसेट
इन्हें मिला स्वर्ण, चांदी और कांस्य
जमानिया। जूनियर रिकर्व टीम के पुरुष गाजीपुर (चांदी) चंद्र प्रकाश, रोहित कुमार, संदीप सिंह,आशीष तिवारी, जूनियर इंडियन राउंड बॉयज टीम गाजीपुर (चांदी) संजय कुमार, शैलेंद्र कुमार, आदिल खान, अखिलेश यादव, जूनियर रिकर्व बॉयज टीम (कांस्य) राकेश कुमार, सौरभ सिंह, शिवम मौर्य, शुभम सिंह, सीनियर कंपाउंड बॉयज टीम गाजीपुर (चांदी) सर्वानंद तिवारी, प्रदीप कुमार, आशुतोष यादव, आकाश कुमार, सीनियर इंडियन राउंड बॉयज टीम गाजीपुर (चांदी) एमडी इमरान, रोहित सिंह, सत्यम गुप्ता, नीतीश कुमार, मिक्स टीम गाजीपुर रिकर्व जूनियर (सोना) अमीषा चौरसिया, रोहित कुमार, व्यक्तिगत लड़ाई जूनियर रिकर्व रोहित (स्वर्ण), भारतीय दौर संजय (रजत), सीनियर रिकर्व कामरान (स्वर्ण), जूनियर रिकर्व महिला भावना सिंह (स्वर्ण), अमीषा चौरसिया (रजत), रैंकिंग राउंड जूनियर रिकर्व अमीषा चौरसिया (स्वर्ण), भावना सिंह (रजत), रोहित कुमार को (स्वर्ण) मिला। पुरस्कार राशि टूर्नामेंट रिकर्व राउंड रोहित कुमार (एक रैंक), राकेश कुमार (छठा रैंक), अमीषा चौरसिया (एक रैंक), भावना सिंह (चार रैंक), संजय कुमार (छठा रैंक), आदित्य कुमार (सातवां रैंक) और अंजलि कुमारी (पांचवा रैंक) मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed