फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Appointment of teachers has not yet

अब तक अध्यापकों की नहीं हो सकी नियुक्ति 

Tue, 05 Jul 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्रयूराो,
अमर उजाला ब्रयूराो, Updated Tue, 05 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
 राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिले के लिए मंजूर तीन हाईस्कूलों का संचालन पहली जुलाई से होना था। लेकिन अध्यापकों की  नियुक्ति न होने के कारण अभी तक इसका संचालन नहीं हो सका है जबकि शासन से निर्देश था कि उच्चीकृत नए विद्यालयों का संचालन पहली जुलाई से हो जाना चाहिए। 
विज्ञापन



विभागीय सूत्रों के मुताबिक जिले में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत 13 राजकीय हाईस्कूल संचालित हो रहे हैं। वर्तमान शैक्षिक सत्र से तीन और राजकीय हाईस्कूलों को चलाने की मंजूरी मिली है। इन स्कूलों में जखनिया का राजकीय हाईस्कूल सदरजहांपुर,  मनिहारी का राजकीय हाईस्कूल मधुवन एवं बिरनो विकासखंड का राजकीय हाईस्कूल शामिल है। इनको संचालित करने के लिए जिले के अन्य राजकीय विद्यालयों से अध्यापकों को प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाकर भेजा जाना था। इसकी प्रक्रिया चार जुलाई बीत जाने के बाद भी पूरी नहीं हो सकी। ऐसी स्थिति  में इन विद्यालयों का संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


इन विद्यालयों के संचालन के संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक तैनात किए जाने के लिए जिला विद्यालय  निरीक्षक की ओर से एक पत्र संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी को भेजा जा चुका है। अभी तक वहां से कोई दिशा-निर्देश न मिलने के कारण इन विद्यालयों का संचालन अवरुद्ध पड़ा है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि एक-दो दिन के अंदर इन विद्यालयों का संचालन अनिवार्य रूप से करा लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed