275 प्रशिक्षु शिक्षकों में बंटा नियुक्ति पत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षु अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने का दूसरा चरण सोमवार को शुरू हुआ। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के छात्रावास से कड़ी सुरक्षा के बीच 275 लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। नियुक्ति पत्र पाते ही प्रशिक्षु अध्यापकों के चेहरे खिल उठे। शेष प्रशिक्षु अध्यापकों को नियुक्ति पत्र का वितरण 15 फरवरी तक विभागीय कार्यालय से किया जाएगा।
जिले में प्रक्षिशु शिक्षकों के 24 सौ पद निर्धारित हैं। इन पदों के लिए पहले चरण में क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के छात्रावास से 22 जनवरी को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया था। उस दौरान वितरण के लिए परिसर में कुल 19 काउंटर बनाए गए थे। पहले चरण में 1187 प्रशिक्षु अध्यापकों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया था।
पहले चरण में वितरित किए गए नियुक्ति पत्रों में से 1088 प्रशिक्षु अध्यापकों ने अपने-अपने विद्यालयों पर कार्यभार ग्रहण कर लिया था। शेष प्रशिक्षु अध्यापकों को दूसरे चरण में नियुक्ति पत्र बांटने के लिए पिछले दिनों जिला चयन समिति की तरफ से कट आफ मेरिट जारी की गई थी। इस क्रम में आज क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के छात्रावास परिसर से दूसरे चरण के नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।
इसके लिए आधा दर्जन से अधिक काउंटर बनाए गए थे। निर्धारित समय से पहले ही अध्यापकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सिंह की देखरेख में आज 275 प्रशिक्षु अध्यापकों को नियुक्ति पत्र बांटा गया। इस तरह से अब तक 1902 के सापेक्ष 1462 प्रशिक्षु अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जा चुका है। वितरण के समय सहायक बेसिक शिक्षाधिकारी पूर्णिमा श्रीवास्तव आदि मौजूद थीं। करीब सवा तीन वर्ष के इंतजार के बाद मिली इस सौगात से प्रशिक्षु अध्यापकों के चेहरे खिले हुए थे।