{"_id":"67365ada162ad192310192c6","slug":"applicants-will-be-able-to-survey-pm-awas-themselves-through-online-app-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-123529-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आवेदक ऑनलाइन एप से खुद कर सकेंगे पीएम आवास का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आवेदक ऑनलाइन एप से खुद कर सकेंगे पीएम आवास का सर्वे
विज्ञापन
गाजीपुर। चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे जल्द शुरू होने वाला है। वहीं एक नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत आवेदक ऑनलाइन एप से खुद सर्वे कर सकते हैं। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग की ओर से 525 सर्वेयर की तैनाती की गई है। वर्तमान में सर्वेयर की ई-केवाईसी व ग्राम सभाओं की मैपिंग की प्रक्रिया चल रही है। ई-केवाईसी, मैपिंग की प्रक्रिया पूरी होने व शासन से अनुमति मिलने के बाद जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे कार्य शुरू हो जाएगा।
जनपद में वित्तीय वर्ष 2016-17 से प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में नई व्यवस्था को लागू करते हुए सेल्फ सर्वे का प्रावधान किया गया है। इसके तहत आवेदक अपने मोबाइल में आवास प्लस सर्वे-2024 एप डाउनलोड करके खुद का सर्वे कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले आवेदक को एप में अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा। आधार नंबर सही होने पर एप आगे फीडिंग करने की अनुमति देगा। इसके बाद व्यक्तिगत विवरण, बैंक खाता, जॉब कार्ड का विवरण फीड करने के साथ ही आवास का फोटो अपलोड करना होगा। ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक राजेश यादव ने बताया कि इस बार प्रधानमंत्री आवास के सर्वे को लेकर सेल्फ सर्वे करने की सुविधा दी गई है।
व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए सेल्फ सर्वे
प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटन में पारदर्शिता बनी रहे। इसके लिए सेल्फ सर्वे की व्यवस्था लागू की गई है। इससे आरोप-प्रत्यारोप की संभावना खत्म हो जाएगी। साथ ही आवेदक पूरी प्रक्रिया को लेकर संतुष्टि भी जता सकता है। योजना के लिए कोई भी पात्र व्यक्ति अपना खुद का सर्वे कर सकता है। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना वित्तीय वर्ष 2016-17 से संचालित हो रही है। अब तक 80540 प्रधानमंत्री आवास बन चुके हैं।
विज्ञापन
0000000000
आंकड़ों में प्रधानमंत्री आवास योजना
वित्तीय वर्ष आवंटित आवास
2016-17 9107
2017-18 3434
2018-19 3267
2019-20 1354
2020-21 17741
2021-22 11846
2022-23 30368
2023-24 3111
2024-25 312