{"_id":"5f9d9db6efe28a47c2493b13","slug":"appeal-of-mukhtar-s-sons-rejected-ghazal-hotel-shops-being-evacuated","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार के बेटों की अपील खारिज, खाली कराया जा रहा गजल होटल की दुकानों को, चारों तरफ फोर्स तैनात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार के बेटों की अपील खारिज, खाली कराया जा रहा गजल होटल की दुकानों को, चारों तरफ फोर्स तैनात
Sat, 31 Oct 2020 10:54 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 31 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
वाहनों में सामान लादते दुकानदार
- फोटो : अमर उजाला
गजल होटल को बचाने के लिए मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों की अपील शनिवार को गाजीपुर डीएम ने खारिज कर दी। देर रात होटल की सारी दुकानों को खाली कराया जाने लगा है। दुकानदार एवं अन्य लोग जो किराए पर दुकान चला रहे थे, उन्होंने अपने सामानों को अन्यत्र वाहनों से भेजना शुरू कर दिया है। होटल के चारों तरफ फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
Trending Videos
दुकान खाली करते दुकानदार
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, आठ अक्टूबर को उपजिलाधिकारी ने मुख्तार की पत्नी एवं दो बेटों के नाम से चल रहे गजल होटल के दूसरे तल और अवैध हिस्से को गिराने का आदेश दिया था। आदेश के साथ ही संचालक को सात दिनों की मोहलत दी गई थी। जिसमें उन्हें खुद होटल के दूसरे तल, सीढ़ी का हिस्सा तथा अवैध निर्माण को गिराना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों में सामान लादते दुकानदार
- फोटो : अमर उजाला
ऐसा न करने पर जिला प्रशासन बल पूर्वक उसे गिराएगा। इस आदेश के बाद होटल संचालक हाई कोर्ट में अपील दाखिल की। वहां से जिलाधिकारी कोर्ट में अपील करने का आदेश जारी हुआ। इसके बाद होटल संचालक मुख्तार के दोनों बेटों अब्बास अंसारी व उमर अंसारी ने डीएम के यहां अपील की।
तैनात पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
डीएम एमपी सिंह की अध्यक्षता में बने नियंत्रक प्राधिकारी बोर्ड ने इसकी सुनवाई बीते 26 अक्तूबर को पूरी कर ली थी। लेकिन डीएम द्वारा गठित बोर्ड ने इस पर मंथन करने के बाद शनिवार को दोनों अपीलों को खारिज कर एसडीएम द्वारा दिए गए ध्वस्तीकरण के फैसले को सही ठहराया है।