फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Anti-Romans sent two youths to jail

एंटी रोमियों ने दो युवकों को भेजा जेल

Thu, 26 Dec 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Anti-Romans sent two youths to jail
दिलदारनगर। एंटी रोमियो टीम ने बुधवार की शाम बाजार में स्थित मोबाइल टावर के पास से महिलाओं-युवतियों पर छींटाकशी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया। गुरुवार को संबंधित धाराओं में उसका चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी के निर्देशन में अपराध-अपराधियों एवं एंटी रोमियो के विरुद्ध कार्रवाई के तहत प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ल मनचलों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एंटी रोमियो टीम बनाकर कस्बा दिलदारनगर बाजार के कोचिंग संस्थान, विद्यालय कालेज आदि जगहों पर संदिग्ध मनचलों के साथ ही अन्य संदिग्ध और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शाम को करीब तीन बजे किसी ने मोबाइल फोन से सूचना दिया कि दिलदारनगर बाजार में स्थित एक मोबाइल टावर के पास दो लड़के आने-जाने वाली युवतियों और महिलाओं को देखकर छींटाकशी करते हुए छेड़खानी कर रहे है। यह सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सतेंद्र भाई पटेल अपने एंटी रोमियो पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनो मनचलों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के ताजपुर कुर्रा निवासी बृजेश कुमार यादव और मो. अमरोज खां है। दोनों का पास्को एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में मंजय बिंद, विनीत यादव सहित महिला कांस्टेबल पूजा, सरोज, सुलोचना देवी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed