{"_id":"6abd5d1ab34991b0db0edd38","slug":"antf-police-station-47-police-personnel-including-the-station-house-officer-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-161287-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएनटीएफ थाना : प्रभारी निरीक्षक सहित 47 पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती, 16 जिलों से निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएनटीएफ थाना : प्रभारी निरीक्षक सहित 47 पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती, 16 जिलों से निगरानी
विज्ञापन
विद्यापारा में एएनटीएफ थाने की भवन के लिए चिंहित भूमि। स्रोत- एएनटीएफ थाना
गाजीपुर। शहर से करीब पांच किमी दूर गाजीपुर-हंसराजपुर मार्ग स्थित विद्यापारा गांव में पूर्वांचल का पहला एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) थाना जल्द ही बन जाएगा। इसका निर्माण दो बीघे जमीन पर होगा। प्रभारी निरीक्षक सहित कुल 47 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
वर्तमान में एएनटीएफ थाने का संचालन पुलिस लाइन परिसर से हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक सहित 12 पुलिसकर्मियों की तैनाती है। इसके जरिये गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर सहित 16 जिलों की मादक पदार्थों की तस्करी और उनसे जुड़े गिरोह पर नकेल कसी जाएगी। मादक पदार्थों की गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। बुधवार को इंजीनियर और तकनीकी टीम ने विद्यापारा गांव पहुंचकर चिह्नित जमीन की नापजोख की है। पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी है।
विद्यापारा गांव में पूर्वांचल का पहला एएनटीएफ थाना बन रहा है। यहां से पूर्वांचल के 16 जिलों की मादक पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों पर निगाह रखी जाएगी। - सुरेंद्रनाथ सिंह, प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ
विज्ञापन
आवास, मेस, कार्यालय और बैरक का होगा निर्माण
एएनटीएफ थाना परिसर में आवास, मेस, कार्यालय और बैरक भी निर्माण होगा। लॉकअप भी बनेगा। वर्तमान समय में टीम जिस जनपद के थाना क्षेत्र में तस्करों को गिरफ्तार करती है, उन्हें उन्हीं थानों के लॉकअप में रखती है।
जनवरी से अब तक 35 तस्करों को भेजा जेल
एएनटीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों व उनके गिरोह पर लगातार कार्रवाई हो रही है। जनवरी से अब तक 35 तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। 15 प्राथमिकी दर्ज की गई है। करीब पांच क्विंटल गांजा और पांच किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद की गई है।