{"_id":"640f722d7bdefb3e060843a4","slug":"annual-examination-will-be-held-in-schools-from-march-20-preparations-underway-ghazipur-news-c-20-1-101681-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: विद्यालयों में 20 मार्च से होगी वार्षिक परीक्षा, चल रही तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: विद्यालयों में 20 मार्च से होगी वार्षिक परीक्षा, चल रही तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जनपद के 2269 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कम्पोजिट विद्यालय में नामांकित करीब तीन लाख छात्रों की 20 मार्च से वार्षिक परीक्षा कराने की तैयारी चल रही है। परीक्षा 20 मार्च से 24 तक होगी। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से विद्यालयों में कराए जाने वाले वार्षिक परीक्षा के लिए कार्यक्रम घोषित किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 मार्च को जिले स्तर पर कक्षा एक से पांच तक तथा कक्षा छह से आठ तक के प्रश्नपत्रों बनाए जा रहे हैं।खंड शिक्षा अधिकारियों की तरफ से प्रश्नपत्रों का विद्यालय स्तर पर वितरण 18 मार्च को होगा। परीक्षा 20 मार्च से प्रारंभ होकर कुल पांच दिवसों में 24 मार्च को संपन्न होगी। कक्षा एक की केवल मौखिक परीक्षा होगी और कक्षा दो से कक्षा पांच तक के विद्यार्थी लिखित और मौखिक दोनों परीक्षा देंगे। जबकि कक्षा छह से कक्षा आठ तक के विद्यार्थी को केवल लिखित परीक्षा देनी होगी।
परीक्षा दो पालियों मे होगी। प्रथम पाली 9.30 बजे से 11. 30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक होगी। विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रश्नपत्रों को शील्ड पैकेट में उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा संपन्न होने के बाद 26 मार्च से 30 मार्च तक मूल्यांकन कार्य एवं परीक्षाफल को तैयार किए जाने का कार्य होगा। 31 मार्च को परीक्षाफल की घोषणा एवं प्रगति रिपोर्ट का वितरण किया जाएगा।