फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Animal smuggler injured in encounter dies in police custody

Ghazipur News: मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर की पुलिस अभिरक्षा में मौत

Sun, 17 Dec 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Animal smuggler injured in encounter dies in police custody
गाजीपुर। दिलदारनगर पुलिस के साथ बुधवार की रात हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल पशु तस्कर की शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में मौत हो गई। उसका उपचार बीएचयू में हो रहा था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के कैमूर जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र के निवासी सुनील को ताजपुर कुर्रा गांव के पास से बीते बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक सुनील एक पिकअप पर पांच पशुओं को बिहार की तरफ ले जा रहा था। पूछताछ में जानकारी मिली की उसने तीन और पशुओं को रक्सहा गांव के पुराने कांशीराम आवास के पास रखा है, निशानदेही पर बरामदगी के लिए पुलिस रात में उसे लेकर गई थी। जहां एक कमरे में तीन पशु मिले। इसी दौरान मौका पाकर सुनील ने वहां छुपाए तमंचे को पुलिस पर तान लिया और भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी थी। रात में ही उसे सीएचसी भदौरा सेवराई ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूत्रों अनुसार उसे बीएचयू रेफर किया गया था।
विज्ञापन

लेकिन, अभियुक्त की हालत ठीक समझते हुए पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जेल से उसे पुलिस की ही अभिरक्षा में बीएचयू भेजा गया था। शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह का कहना है कि अभियुक्त का पुलिस अभिरक्षा में उपचार कराया जा रहा था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी रिपोर्ट नहीं है, जिससे मौत की सही वजह नहीं पता चल सकी है। हालांकि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की बात बताई जा रही है।

चंदौली और गाजीपुर में दर्ज थे कुल आठ मुकदमेः सुनील कुमार के खिलाफ चंदौली और गाजीपुर में कुल आठ मुकदमें दर्ज थे। इसमें गोवश निवारण अधिनियम के तहत दो मुकदमे शहर कोतवाली, गोवध निवारण अधिनियम और पशु के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम के तहत दो मुकदमा दिलदारनगर थाने में दर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed