{"_id":"57814e204f1c1b446c7fc030","slug":"angry-villagers-have-cakkajama","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार पर लगाया राशन वितरण में मनमानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार पर लगाया राशन वितरण में मनमानी का आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ेसर गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को कोटेदार की तरफ से राशन वितरण में की जा रही मनामानी को लेकर गांव के पास स्थित एनएच 24 पर जाम लगा दिया दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसकी जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे कोतवाल ने किसी तरह से समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। तब जाकर कहीं आधे घंटे बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया।
इस मौके पर ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पात्र लोगों को हर महीने राशन देने में घोर लापरवाही की जा रही है। कोटेदार सूची के अनुसार राशन देने में आनाकानी करते हैं और कुछ लोगों को बगैर राशन दिए वापस लौटा देते हैं। जाम में फंसकर स्कूली वाहनों में बैठे बच्चे भीषण गर्मी से बेहाल नजर आए। हाईवे जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय चौकी इंचार्ज कमलकांत वर्मा मौके पर पहुंचे लेकिन ग्रामीण अधिकारियों द्वारा समस्या के समाधान कराने की मांग पर अड़े रहे।
लगभग आधे घंटे के बाद मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने ग्रामीणों को किसी तरह समझा बुझाकर जाम हटवाया।
जाम हटने के बाद पहुंचे एसडीएम राजकुमार गौतम ने ग्रामीणों से वार्ता कर ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि गांव के सभी पात्र लोगों की सूची बनाकर सोमवार को प्रस्तुत करें जिससे सरकार की योजना के लाभ से कोई गरीब पात्र वंचित न रहे। इस मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।