फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Anganbadi protst in ghazipur

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम

Thu, 08 Sep 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 08 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
अपनी मांगों पर प्रशासन की तरफ से कोई पहल नहीं किये जाने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मरदह के पास राजमार्ग-29 पर चक्काजाम कर दिया। दो घंटे तक चला जाम थानाध्यक्ष के समझाने पर समाप्त हुआ। उधर मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा।   
विज्ञापन

मरदह संवाददाता के अनुसार ब्लॉक अध्यक्ष ममता एवं विद्या  देवी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 29 पर पहुंच  कर चक्काजाम कर दिया। करीब दो घंटे जाम के चलते राहगीरों एवं यात्रियों को काफी दिक्कतों  का सामना करना पड़ा। थानाध्यक्ष रामायण सिंह ने किसी तरह समझाबुझा कर मामला  शांत कराया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पत्रक दिया। इस मौके पर प्रेमा, कंचन, लालमुनी,  मणिमाला, शकुंतला, मंजू, संगीता, चंपा, सुनीता, रेखा, विमलावती, सुशीला,  प्रभावती, माधुरी, रामदेई, फूलमती, आभा, प्रेमलता, शकुंतला  मिश्रा, श्वेता सिंह, मंजू यादव, शैल सिंह, ज्योति, शारदा, नीलम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

बिरनो संवाददाता के अनुसार बाल विकास परियोजना कार्यालय पर बुधवार को पांचवें दिन भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने चेतावनी दिया कि सरकार अगर जल्द से जल्द नियमितीकरण पर विचार नहीं  करती है तो कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। इस मौके पर कुंती सिंह, शीला चौहान, विमला चौहान, ऊषा देवी, सुनीता देवी, हेमंती देवी, सत्या  पांडेय, सविता देवी, मंजू देवी, सुषमा आदि उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार ब्लॉक अध्यक्ष संगीता सिंह के  नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने कलम बंद धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जुलूस-रैली निकाली। इस अवसर पर महामंत्री उषा पाल, रेनू सिंह,  शैल कुमारी, इंदु सिंह, बेबी सिंह, बबिता सिंह, चंद्रकला सिंह, आरती चौबे,  प्रमिला चौबे, मुन्नी त्रिपाठी, चंपा राय, गीता, मीरा,  देवमुनि सिंह, आरती राय, पूनम, प्रतिभा राय, लाखी, सरोज देवी, सोमारी देवी, प्रियंका तिवारी,  विमला सिंह, मिथिलेश तिवारी, ज्ञानती सिंह, नीलम ठाकुर, सीमा भारती,  रजनी चौहान आदि मौजूद रहीं।

सुहवल संवाददाता के अनुसार आंगनबाड़ी  कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने संघ के जिला उपाध्यक्ष शिवप्रकाश पांडेय ब्लाक अध्यक्ष ऊषा वर्मा के नेतृत्व  में मुख्य  मार्ग से जुलूस निकालते हुए सरकार एवं विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शिवप्रकाश पांडेय ने कहा कि हम तानाशाही कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। ब्लाक अध्यक्ष ऊषा वर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी  कार्यकर्ताओं का वेतन राज्य कर्मचारी के बराबर किया जाय। सभा में प्रियंका राय, बचानी देवी, चन्द्रकला पांडेय, डिंपल, जामवंती, आरती यादव, पूनम  सिंह, बेबी, इन्दूरानी, प्रियंका ,शीला, ऊषा सिंह, लालिमा, इंदिरा, जमुनी देवी, आदि उपस्थित रही। अध्यक्षता मंजू पांडेय एवं संचालन बचानी राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed