फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Anarchists injured CRPF jawan

Ghazipur News: अराजकतत्वों ने सीआरपीएफ जवान को किया घायल

Sat, 01 Apr 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Anarchists injured CRPF jawan
रामनवमी पर आयोजित मेले के दौरान हंगामा
विज्ञापन

छह लोगों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी
संवाद न्यूज एजेंसी
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बरूइन गांव स्थित काली माता मंदिर पर रामनवमी पर बृहस्पतिवार को आयोजित मेले में रात करीब 11 बजे रासलीला के कार्यक्रम में अराजक तत्वों ने सीआरपीएफ के जवान को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं मेला कमेटी के पदाधिकारी और सदस्यों से भी उलझ गए।
रामनवमी पर आयोजित दो दिनी मेला में बृहस्पतिवार की रात को आयोजित रासलीला के कार्यक्रम के दौरान दो पक्ष किसी बात को लेकर आपस में उलझ गए। युवाओं को आपस में लड़ता देख स्थानीय ग्राम निवासी सीआरपीएफ जवान सुधाकर सिंह (40) मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने में जुट गए।
विज्ञापन

तभी एक पक्ष सुधाकर सिंह पर ही टूट पड़ा और मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपद्रवियों को हंगामा करते देखकर मेला समिति के पदाधिकारी और सदस्य भी मौके पर पहुंचे तो उपद्रवी मेला समिति से भी उलझ गए। सुबह मेला समिति के अध्यक्ष ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणवीर सिंह एवं सदस्यों ने छह लोगों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल सीआरपीएफ के जवान ने चार लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने घायल जवान का मेडिकल कराकर प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिया। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि उपद्रव फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed