फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Anarchists broke Ambedkar's statue

Ghazipur News: अराजकतत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा

Sun, 22 Jan 2023 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Anarchists broke Ambedkar's statue
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के खड़ौरा गांव में शनिवार की रात अराजकतत्वों ने डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सुबह नौ बजे से कार्रवाई और विभिन्न मांगों को लेकर धरना बैठ गए। सुबह 11.30 बजे पहुंचे जमानिया एसडीएम आशुतोष श्रीवास्तव ने तत्काल प्रतिमा को दुरुस्त करवाया। चबूतरे पर स्टील रेलिंग और अन्य मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन देने के बाद दोपहर 12 बजे धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

गांव स्थित डा. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह जब ग्रामीणों की नजर उसपर गई तो वह आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष मनोज गौतम, मंडल अध्यक्ष विनय सागर, गोरखनाथ बौद्ध के नेतृत्व में ग्रामीण प्रतिमा के पास ही सुबह 9 बजे से धरने बैठ गए। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई करने, नई प्रतिमा लगाने, बाउंड्रीवाल बनवाने, डा. भीमराव आंबेडकर के नाम भूमि की मांग करने लगे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रवीण यादव पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और प्रतिमा की मरम्मत और स्टील की रेलिंग लगाने की बात कहकर समझाने- बुझाने में जुट गए, लेकिन बात नहीं बनी। जानकारी होने पर जखनिया एसडीएम आशुतोष श्रीवास्तव और भुड़कुड़ा सीओ रविंद्र कुमार वर्मा सुबह 11.30 बजे पहुंचे। एसडीएम ने भूमि की पैमाइश सोमवार को कराने के साथ अन्य मांगों को लेकर आश्वासन दिया। साथ ही तत्काल प्रतिमा की मरम्मत कराई गई। वहीं चबूतरे पर स्टील की रेलिंग लगवाने का आश्वासन दिया। अराजकतत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई के लिए कहा। तब जाकर दोपहर 12 बजे धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर वाराणसी मंडल प्रभारी आजाद समाज पार्टी के विनय सागर ने कहा कि 2014 में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना कराई गई थी। तब से तीन बार प्रतिमा को क्षतिग्रस्त की जा चुकी है। प्रशासन अगर कार्रवाई नहीं करेगा तो सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान मनोज कुमार, शैलेश कुमार, मिथिलेश कुमार, संतोष, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed