{"_id":"68978d1cec7da16d3a0d1b71","slug":"an-auto-rickshaw-full-of-women-going-to-tie-rakhi-overturned-one-dead-three-injured-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-137386-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: राखी बांधने जा रहीं महिलाओं से भरा ऑटो पलटा, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: राखी बांधने जा रहीं महिलाओं से भरा ऑटो पलटा, एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के सजना के पास शनिवार को गाजीपुर-हाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सवारियों से भरा ऑटो पलटने से एक महिला की मौत गई। तीन महिलाएं घायल हो गईं। भांवरकोल थाने के थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि सजना के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सवारियों से भरे ऑटो को चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया। इससे ऑटो पलटने से 4 महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने ऊषा देवी (50) पत्नी रामध्यान गोंड निवासी वीरपुर थानाा भांवरकोल को मृत घोषित कर दिया। वह राखी बांधने बलिया जनपद के नरहीं थाना क्षेत्र के बड़का खेत जा रही थीं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के हाटा निवासी एक ही परिवार की पुनीशा शर्मा, गुंजन शर्मा व शिप्पी शर्मा घायल हो गईं। उन्हें मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। ये महिलाएं भी रांखी बांधने जा रही थीं। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ससुराल से लौट रहा युवक घायल-मरदह। थाना क्षेत्र के बरही चट्टी पर शनिवार को अज्ञात वाहन ने बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक सतेंद्र राजभर गंभीर रूप से घायल हो गया। थानाध्यक्ष तारावती ने बताया कि हैदरगंज गांव निवासी सतेंद्र राजभर बाइक से पत्नी सुनैना राजभर को रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए ससुराल छोड़ने गए थे। वापसी में बरही चट्टी के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मारकर मौके से भाग गया। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल को पास ही एक निजी अस्पताल ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
राखी बंधवाने जा रहे पिता-पुत्र घायल-मुहम्मदाबाद। गाजीपुर-हाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर कोतवाली क्षेत्र के तिवारी तिराहे के पास शनिवार को सड़क दुर्घटना मे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि करीमुद्दीनपुर निवासी धीरेंद्र कुमार राय (46) अपने पुत्र आर्यन राय (17) के साथ बाइक से मुहम्मदाबाद कोतवाली के बैजलपुर गांव में अपनी रिश्तेदारी में रक्षाबंधन के मौके पर राखी बंधवाने जा रहे थे। तिवारीपुर मोड़ पर किसी वाहन से धक्का लग जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मऊ ले जाया गया। संवाद