{"_id":"63f506d427258ff6ee0bd293","slug":"amritsar-howrah-mail-six-vibhuti-two-hours-late-ghazipur-news-c-20-1-73696-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: अमृतसर-हावड़ा मेल छह, विभूति दो घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: अमृतसर-हावड़ा मेल छह, विभूति दो घंटे लेट
विज्ञापन
पूछताछ काउंटर पर यात्रियों की रही भीड़, ट्रेनों के समय की लेते रहे जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बारा। दानापुर - पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के किउल स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य से उत्पन्न हुई समस्या के चलते ट्रेनों की स्थिति भी बिगड़ी गई है। गहमर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन सोमवार को छह घंटे विलंब से पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पूछताछ काउंटर पर यात्रियों की भीड़ ट्रेनों का समय के बारे में जानने के लिए जुटी रही।
इन दिनों दानापुर - पीडीडीयू रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों पर दोहरीकरण का कार्य गतिमान है। इसके चलते रेलवे ने पहले से ही कई ट्रेनों के रूटों में बदलाव के साथ ही कई ट्रेनों का संचालन बंद रखा है। जो ट्रेनें चल रही हैं वह कई घंटे विलंब से स्टेशन पर पहुंच रही हैं। सोमवार की शाम डाउन में 12334 विभूति एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 8.06 बजे से दो घंटे लेट रही।
13006 अमृतसर - हावड़ा मेल सोमवार रात 7.14 मिनट से छह घंटे देरी से आई। अप में 13005 हावड़ा - अमृतसर मेल मंगलवार सुबह 5.43 मिनट पर गहमर स्टेशन आनी थी, जो डेढ़ घंटे देरी से चली। वहीं 12333 विभूति एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से गहमर पहुंची। क्षेत्र के मनिया गांव निवासी अमजद खान ने बताया कि हावड़ा जाने के लिए सोमवार शाम सात बजे गहमर स्टेशन पर पहुंचकर जब पूछताछ की तो पता चला कि ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हावड़ा जाने के लिए अमृतसर - हावड़ा मेल में रिजर्वेशन है, जो छह घंटे लेट चल रही है। यात्री सुरेश सिंह ने बताया कि वह बीते दिनों गहमर तिलक समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। हावड़ा जाने के लिए सोमवार शाम सात बजे स्टेशन पहुंच गया था। रात के एक बज चुके हैं, ट्रेन का अता पता नहीं है। अमृतसर - हावड़ा मेल में कन्फर्म टिकट है तो इंतजार करना ही एकमात्र विकल्प बचा है।
यात्री वाजिद खान, सुनील सिंह ने बताया कि हावड़ा जाना था, लेकिन यहां पहुंचने के बाद पता चला कि अमृतसर - हावड़ा मेल छह घंटे लेट है। कन्फर्म टिकट है तो जाना ही पड़ेगा। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते यात्रियों को स्टेशन पर दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। सोमवार की देर रात तक प्लेटफार्म नंबर एक की कुर्सियों के साथ प्रतीक्षालय में यात्रियों की भीड़ थी।
0000000
ट्रेनें लेट हैं, लेकिन किस कारण है इसकी कोई जानकारी नहीं है। दोहरीकरण कार्य के चलते इन दिनों ट्रेनों की चाल बिगड़ गई है। - मनोज कुमार, स्टेशन अधीक्षक गहमर।