फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ambedkar statue damaged by miscreants

Ghazipur News: अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त की

Wed, 16 Apr 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar statue damaged by miscreants
बिरनो। अरखपुर पोखरे के पास डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित होने के 24 घंटे बाद ही मंगलवार की रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन

बुधवार को घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण नाराज हो गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने समझाया। इसके बाद भी नहीं माने तो नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
अरखपुर पोखरे के पास 14 अप्रैल को डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाई गई थी। मरदह ब्लाॅक प्रमुख सीता सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। इसके 24 घंटे बाद ही अराजक तत्वों ने प्रतिमा का हाथ क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी ग्रामीणों को सुबह हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने को कहा। नई प्रतिमा स्थापित कराने और अराजक तत्वों की शिनाख्त कर जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर शांत कराया। थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने बताया कि नई प्रतिमा स्थापित कराई जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं, जिससे ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान प्रभुनाथ राम की तहरीर पर छानबीन की जा रही है। कासिमाबाद सीओ अनिल चंद्र तिवारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। इस दौरान मंटू, राजू राजभर, प्रभुनाथ राम, प्रदीप कुमार, रमाशंकर यादव, अमन दुबे, पीयूष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed