फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Amar President then Madan became General Secretary

Ghazipur News: अमर अध्यक्ष तो मदन बने महासचिव

Mon, 23 Jan 2023 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Amar President then Madan became General Secretary
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव सोमवार को सकुशल संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद पर अमर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद अली और महासचिव पद पर मदन सिंह कुशवाहा विजयी हुए। परिणाम की घोषणा होते ही विजयी उम्मीदवारों को समर्थकों ने फूल-मालाओं से लाद दिया। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां भी व्यक्त की।
विज्ञापन

चुनाव में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर घमासान था। जबकि 19 पदों पर नामांकन के बाद ही निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था। सुबह दस बजे से मत डालने की प्रक्रिया शुरू हो गई। ऐसे में गहमागहमी का माहौल बना हुआ था। उम्मीदवार और समर्थक मतदाताओं को पक्ष में वोट डालने के लिए लुभाने में जुटे हुए थे। शाम तीन बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलती रही। इसके बाद मतगणना शुरू हुई।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए अमर सिंह और शंकर सिंह यादव आमने- सामने थे। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद अली और विनोद कुमार चतुर्वेदी और महासचिव पद पर मदन सिंह कुशवाहा और रामअवध राम आमने-सामने थे। चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी कैलाश सिंह यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अमर सिंह तीन मत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद अली सात मत और महासचिव पद पर मदन सिंह कुशवाहा 35 मतों से विजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि दस वर्ष से ऊपर उपाध्यक्ष के दो पद पर मीता सिंह, प्रवेश कुमार, दस वर्ष से नीचे उपाध्यक्ष के पद संतोष कुमार मौर्या, कोषाध्यक्ष पद के लिए ऋषिदेव पांडेय, सह सचिव के तीन पद पर प्रशासन धनंजय पांडेय, प्रकाशन मनीष पांडेय, पुस्तकालय रमेश यादव, सदस्य कार्यकारिणी के छह पद 15 वर्ष से उपर जर्नादन शर्मा, बासुदेव चौबे, हेमंत सिंह चौहान, राजकुमार शर्मा, राजेंद्र सिंह चौहान, मोहम्मद वसीम सिद्दीकी और सदस्य कार्यकारिणी छह पद 15 वर्ष से नीचे में ओमप्रकाश सिंह कुशवाहा, अफरोज अहमद, मुन्ना सिंह, राजेश यादव और अभय नाथ सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

जबकि इसमें एक पद खाली रह गया। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 190 मत पड़े थे। इसमें एक मत अवैध था। ऐसे में अमर सिंह ने 96 और प्रतिद्वंदी शंकर सिंह ने 93 मत पाए। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार चतुर्वेदी को 91 और मोहम्मद अली को 98 मत मिले। वहीं महासचिव पद पर मदन सिंह कुशवाहा को 112 मत मिले, जबकि रामअवध राम को 77 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed